| बुनियाद पर विशेष जोर | | बीएस संवाददाता / June 27, 2012 | | | | |
आर्थिक मामलों के सचिव आर गोपालन की अध्यक्षता में बनी समिति बुनियादी ढांचा उद्योग को जरूरी कोष मुहैया कराने के लिए सोने पर आधारित वित्तीय उत्पादों को बढ़ावा देने की योजना बना रही है। गोपालन समिति की बुधवार को हुई बैठक में सेबी, भारतीय रिजर्व बैंक, योजना आयोग और बैंकिंग एवं वित्तीय सेवा कंपनियों ने शिरकत की। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सोने पर आधारित वित्तीय उत्पादों के विस्तार और रियल एस्टेट निवेश कोष और कॉर्पोरेट बॉन्ड बाजार को भी शामिल किया जा सकता है। इससे करीब 1 लाख करोड़ रुपये जुटाने की उम्मीद है।
|