| बाजार में मामूली तेजी | | बीएस संवाददाता / मुंबई June 27, 2012 | | | | |
तेजी के साथ खुले घरेलू बाजार में फिलहाल मामूली बढ़त दर्ज की जा रही है। यूरोपीय बाजारों से मिल रहे कमजोर संकेतो के आधार पर बाजार में कमजोरी आई है। फिलहाल बाजार में करीब 0.4 फीसदी की तेजी देखने को मिल रही है।
सेंसेक्स 66 अंक तेज होकर 16,972 के स्तर पर और निफ्टी 20 अंक तेज होकर 5,150 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसके अलावा एशियाई बाजारों में भी तेजी देखने को मिली। जापान का निक्केई करीब 1 फीसदी तेज होकर 8,730 के स्तर पर और हैंगसेंग करीब 1 फीसदी चढ़कर 19,177 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर ताईवान और शांघाई के बाजारों में भी मिलाजुला रुख देखने को मिला।
घरेलू बाजारों में आईडीएफसी निफ्टी का टॉप गेनर है। कंपनी के शेयरों में करीब 2.5 फीसदी की तेजी है। सेसा गोवा, टाटा पावर, टाटा स्टील और रिलायंस इन्फ्रा के शेयरों में भी तेजी का रुख देखने को मिल रहा है। जबकि टाटा मोटर्स, कोटक बैंक, जेपी एसोसिएट्स और एसीसी के शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही है। ऑटो, ऑयल ऐंड गैस और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स इंडिसेज में आई गिरावट के अलावा सभी सेेक्टोरल इंडिसेज में तेजी दर्ज की जा रही है। मेटल इंडेक्स में सबसे अधिक करीब 1 फीसदी की तेजी है।
|