| तेजी के साथ शुरू हुआ कारोबार | | बीएस संवाददाता / मुंबई June 25, 2012 | | | | |
सरकार द्वारा आर्थिक हालात को संभालने के लिए जरूरी कदम उठाए जाने की उम्मीद के चलते घरेलू बाजार मामूली तेजी के साथ खुले। फिलहाल बाजार में करीब आधे फीसदी से अधिक की तेजी देखने को मिल रही है। सेंसेक्स और निफ्टी तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। सेंसेक्स 116 अंक तेज होकर 17,086 के स्तर पर और निफ्टी 36 अंक तेज होकर 5,182 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
साप्ताहिक छुट्टïी होने के चलते अमेरिकी बाजारों में कारोबार बंद रहा। इसके अलावा एशियाई बाजारों में मिलाजुला रुख देखने को मिल रहा है। जापान का निक्केई आधे फीसदी की गिरावट के साथ 8,757 के स्तर पर और हैंगसेंग 72 अंक चढ़कर 19,065 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं दूसरी ओर ताईवान और शांघाई के बाजारों में भी मिलाजुला रुख देखने को मिल रहा है।
घरेलू बाजारों में टाटा मोटर्स सेंसेक्स का टॉप गेनर है। कंपनी के शेयरों में करीब 1.5 फीसदी की तेजी है। कोल इंडिया, मारुति सुजूकी, गेल इंडिया और भारती एयरटेल के शेयरों में भी तेजी का रुख देखने को मिल रहा है। जबकि आईटीसी, इन्फोसिस, एनटीपीसी और विप्रो के शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही है।
शुरुआती कारोबार में सभी सेेक्टोरल इंडिसेज में तेजी दर्ज की जा रही है। रियल्टी इंडेक्स में सबसे अधिक करीब 1.3 फीसदी की तेजी है। इसके अलावा बैंकेक्स, मेटल, और ऑटो इंडिसेज भी तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं।
|