Search BS HindiWeb         Follow us on 
Thursday, May 23 ,2013  Update: 04:30 PM
होम | बाजार | कंपनियां | अर्थव्यवस्था | मुद्रा | विश्लेषण | निवेश | जिंस | क्षेत्रीय | व्यापार गोष्ठी | जिरह
 
होम विश्लेषण खबर
Bookmark and Share

मुनाफे पर टिकी फंड प्रबंधकों की नजर
सुरभि रॉय /  June 24, 2012

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा तिमाही नीतिगत समीक्षा में कड़ा रुख अपनाए जाने के बाद पिछले सप्ताह बाजार अस्थिर बने रहे। ब्याज दर से प्रभावित होने वाले शेयरों में अधिक उतार-चढ़ाव देखा गया जबकि डॉलर के मुकाबले रुपये में कमजोरी ने भी सप्ताह के बाद के हिस्से में बाजार धारणा को प्रभावित किया। स्मार्ट पोर्टफोलियो के चौथे सत्र के चार में से तीन फंड प्रबंधक 15 से 22 जून के बीच सक्रिय बने रहे।

रिकेश पारिख, मोतीलाल ओसवाल
पारिख ने समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान 21 सौदे किए। उन्होंने ल्यूपिन, डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, बजाज ऑटो, मैकलॉयड रसेल इंडिया, जेएसडब्ल्यू एनर्जी, जिंदल स्टील ऐंड पावर और पेट्रोनेट एलएनजी को खरीदा। इस बीच वे जयप्रकाश एसोसिएट्स, आईसीआईसीआई बैंक, जिंदल स्टील ऐंड पावर, मद्रास सीमेंट्स, कोल इंडिया, पावर फाइनैंस कॉरपोरेशन, इलाहाबाद बैंक, इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट फाइनैंस कंपनी और पैंटालून रिटेल से बाहर हुए। उनके शेयरों में एचसीएल टेक्नोलॉजीज, आईसीआईसीआई बैंक, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज और डॉ. रेड्डीज प्रमुख रूप से शामिल हैं। पारिख का नेटवर्थ 0.76 फीसदी बढ़ कर 10.08 लाख रुपये पर है।

आशिष मित्तल, सेंट्रम वेल्थ
मित्तल के अनुसार, 'हमारे पोर्टफोलियो में अब विकास एवं वैल्यू शेयरों का मजबूत समावेश है। बाजारों में एक वर्ष की लंबी अस्थिरता के नियंत्रण की कोशिश में हमने रणनीतिक रूप से लो बीटा हाई डिविडेंड वाले शेयरों पर अधिक ध्यान दिया है। मौजूदा बाजार माहौल खासकर वैल्यू खरीदारी के लिए अवसर प्रदान करता है।' मित्तल कहते हैं कि हम निजी बैंकिंग क्षेेत्र पर सकारात्मक बने हुए हैं और खासकर ओल्ड प्राइवेट सेक्टर बैंक (ओपीएसबी) क्षेत्र पर ध्यान केंद्रित किया है। हमने फार्मास्युटिकल क्षेत्र और ब्याज दर संवेदी क्षेत्रों, जैसे ऑटोमोबाइल और कैपिटल गुड्स में भी दिलचस्पी दिखाई है। मित्तल का नेटवर्थ 2.17 फीसदी की बढ़त के साथ 10.22 लाख रुपये पर है।

एलेक्स मैथ्यूज, जियोजित बीएनपी पारिबा
मैथ्यूज ने पिछले सप्ताह सिर्फ दो सौदे किए। उन्होंने रेमंड और टाटा कॉफी को खरीदा। पिछले सप्ताह बहुत अधिक सक्रियता नहीं दिखाए जाने की वजह बताते हुए उन्होंने कहा कि वे देखो और इंतजार करो की रणनीति अपना रहे हैं, क्योंकि बाजार की दिशा स्पष्ट नहीं है। उन्होंने कहा कि टेक्नीकल रूप से बाजार खरीदारी का संकेत दे रहा है,
लेकिन सूक्ष्म आर्थिक डेटा और रुपये में कमजोरी से बाजार धारणा प्रभावित हो रही है। मैथ्यूज का नेटवर्थ 3.63 फीसदी गिर कर 9.64 लाख रुपये पर है।

अजय परमार, एमके ग्लोबल
परमार ने पिछले सप्ताह कोई सौदा नहीं किया। उनके प्रमुख शेयरों में टाटा मोटर्स, नेस्ले इंडिया, एसबीआई और एस्सार ऑयल शामिल हैं। उनका नेटवर्थ 3.34 फीसदी घट कर 9.67 लाख रुपये पर है।

Keyword: RBI, monetory policy,
Advertisements
  Plan a financially worry-free future for the family. Click here
  How can a bank be here for good? Know More
  Maximum Options of choicest properties. Buy Sell Rent.
  Take your family on fun filled vacation. know more.
  Invest in Gold Mutual Funds and ETFs online for FREE
  Plans for every business size and need. Explore your options
Bookmark and Share       Facebook Facebook   Add to Favorites Twitter  
Display Name  Email-Id  
Post your comment
Advertisements 
Plan a financially worry-free future for the family. Click here
How can a bank be here for good? Know More
Maximum Options of choicest properties. Buy Sell Rent.
Invest in Gold Mutual Funds and ETFs online for FREE
Take your family on fun filled vacation. know more.
Plans for every business size and need. Explore your options
  आपका मत
 क्या आईपीएल फिक्सिंग में शामिल हैं कुछ बड़े नाम?
हां नहीं  
पढ़िये
ईमेल
शीला ने किया धन का दुरुपयोग!
सेंसेक्स 0.6 फीसदी की गिरावट के साथ बंद
रिलायंस जियो की 4जी मार्च तक महानगरों में
कपास बुआई घटेगी 10-15 फीसदी!
क्वाड्रिसाइकल की कीजिए सवारी
About us Partner with us Jobs@BS Advertise with us Terms & Conditions Contact us RSS General News   Site Map  
Business Standard Ltd. Copyright & Disclaimer feedback@business-standard.com
This site is best viewed with Internet Explorer 6.0 or higher; Firefox 2.0 or higher at a minimum screen resolution of 1024x768
* Stock quotes delayed by 10 minutes or more. All information provided is on "as is" basis and for information purposes only. Kindly consult your financial advisor or stock broker to verify the accuracy and recency of all the information prior to taking any investment decision. While due diligence is done and care taken prior to uploading the stock price data, neither Business Standard Limited, www.business-standard.com nor any independent service provider is/are liable for any information errors, incompleteness, or delays, or for any actions taken in reliance on information contained herein.