कॉल दरों में हो सकती है 14 पैसे प्रति मिनट की वृद्धि
मानसी तनेजा / नई दिल्ली June 24, 2012
भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने 2जी स्पेक्ट्रम नीलामी के लिए आधार मूल्य पर अपनी ताजा विश्लेषण रिपोर्ट में कहा है कि इससे कॉल दरों में 14 पैसे प्रति मिनट का इजाफा हो सकता है। एक सरकारी अधिकारी ने ट्राई की इस विश्लेषण रिपोर्ट की पुष्टि भी कर दी है। मामले से जुड़े लोगों के अनुसार ट्राई की यह रिपोर्ट दूरसंचार विभाग को सौंप दिया गया है।
ट्राई ने स्पेक्ट्रम नीलामी पर अपने प्रस्ताव में 1,800 मेगाहट्र्ज के 1 मेगाहट्र्ज स्पेक्ट्रम के लिए 3,622 करोड़ रुपये आधार मूल्य रखने का सुझाव दिया है और कहा है कि इससे कॉल दरों में 4 से 6 पैसे प्रति मिनट की वृद्धि होगी। हालांकि उसके बाद ट्राई के मुखिया भी बदल गए हैं। स्पेक्ट्रम नीलामी पर प्रस्ताव तैयार करने वाले ट्राई के तत्कालीन चेयरमैन जेएस सरमा के सेवानिवृत्त होने के बाद मई के मध्य में पूर्व वाणिज्य सचिव राहुल खुल्लर ट्राई के नए चेयरमैन के रूप में पदभार संभाल चुके हैं।
ताजा विश्लेषण रिपोर्ट खुल्लर के चेयरमैन बनने के बाद सौंपी गई है। इस बाबत संपर्क करने पर दूरसंचार विभाग में सचिव आर चंद्रशेखर ने कुछ भी कहने से इनकार किया। उन्होंने कहा कि ट्राई की नई विश्लेषण रिपोर्ट अधिकार प्राप्त मंत्रिसमूह को सौंपी जाने तक वह इस पर कोई टिप्पणी नहीं कर सकते हैं।
यह दूसरा मौका है जब दूरसंचार आयोग ने ट्राई से कहा है कि वह स्पेक्ट्रम नीलामी के लिए सुझाए गए आधार मूल्य का कॉल दरों पर संभावित प्रभाव के लिए विश्लेषण रिपोर्ट प्रस्तुत करे। इससे पहले ट्राई ने राजस्व वृद्धि और उद्योग के लिए भुगतान कार्यक्रम पर केंद्रित विश्लेषण रिपोर्ट पेश की थी जिसमें कहा गया था कि प्रस्तावित आधार मूल्य के कारण 20 वर्षों की भुगतान अवधि के पहले वर्ष 2012-13 में कॉल दरों में 4 से 6 पैसे प्रति मिनट का इजाफा होगा। लाइसेंस के अंतिम वर्ष (2031-32) में कॉल दरों पर इसका प्रभाव महज 1 से 3 पैसे प्रति मिनट पड़ेगा। जबकि, दूरसंचार ऑपरेटरों ने दावा किया है कि 2जी स्पेक्ट्रम नीलामी के लिए ट्राई द्वारा प्रस्तावित आधार मूल्य को यदि स्वीकार कर लिया जाता है तो कॉल दरों में 26 से 90 पैसे प्रति मिनट की वृद्धि हो सकती है।
Business Standard Ltd. Copyright & Disclaimer
feedback@business-standard.com
This site is best viewed with Internet Explorer 6.0 or higher; Firefox 2.0 or higher at a minimum screen resolution of 1024x768
* Stock quotes delayed by 10 minutes or more. All information provided is on
"as is" basis and for information purposes only. Kindly consult your
financial advisor or stock broker to verify the accuracy and recency of all
the information prior to taking any investment decision.
While due diligence is done and care taken prior to uploading the stock
price data, neither Business Standard Limited, www.business-standard.com nor any
independent service provider is/are liable for any information errors,
incompleteness, or delays, or for any actions taken in reliance on
information contained herein.