भारत मंे विभिन्न कंपनियांे की मोबाइल हैंडसेट का आयात का आंकड़ा 2012 की पहली छमाही मंे 10 करोड़ के पार निकल गया है। इससे पिछले साल की इसी अवधि के मुकाबले यह 16.6 प्रतिशत अधिक है। साइबरमीडिया रिसर्च
सीएमआर की रिपोर्ट मंे कहा गया है कि जनवरी से जून, 2012 के दौरान देश मंे कुल 10.24 करोड़ मोबाइल हैंडसेट आयात हुए। इनमंे स्मार्टफोनांे की संख्या 55 लाख है।
कुल हिस्सेदारी के लिहाज से नोकिया 22.2 प्रतिशत के साथ शीर्ष पर है। उसके बाद सैमसंग 13 फीसद की हिस्सेदारी के साथ दूसरे स्थान पर है। हालांकि, स्मार्टफोन बाजार मंे 41.6 प्रतिशत की हिस्सेदारी के साथ सैमसंग शीर्ष पर है। इसके बाद 19.2 फीसद हिस्सेदारी के साथ नोकिया और 12.1 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ कनाडा की ब्लैकबेरी हैंडसेट बनाने वाली कंपनी रिसर्च इन मोशन :रिम: का नंबर आता है।
सीएमआर के प्रमुख विश्लेषक :दूरसंचार प्रैक्टिस: फैजल कावोसा ने कहा कि 2012 की पहली छमाही मंे कई बड़े माडल मसलन गैलेक्सी एस तीन, एचटीसी वन एक्स पेश किए गए। साल की दूसरी छमाही मंे कई उंचे मूल्य वाले स्मार्टफोन मसलन नोकिया लूमिया 910, सैमसंग गैलेक्सी नोट दो और एप्पल आईफोन 5 पेश किए जाएंगे।