| सीसीआई के आदेश से लुढ़के सीमेंट शेयर | | बीएस संवाददाता / मुंबई June 22, 2012 | | | | |
सीमेंट उत्पादक कंपनियों के शेयरों में बिकवाली का दबाव देखने को मिल रहा है। भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) द्वारा 11 दिग्गज सीमेंट कंपनियों पर करीब 6,300 करोड़ रुपये का भारी-भरकम जुर्माना लगाये जाने की खबर के चलते कंपनियों के शेयरों में दबाव देखने को मिल रहा है।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज में एसीसी, अंबुजा सीमेंट, अल्ट्राटेक सीमेंट, जेके सीमेंट, इंडिया सीमेंट, मद्रास सीमेंट और सेंचुरी टेक्सटाइल्स के शेयरों में तकरीबन 3 फीसदी की गिरावट दर्ज की जा रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, 'सीसीआई ने पाया कि सीमेंट कंपनियां अपनी पूरी क्षमता का इस्तेमाल नहीं कर रही थी और बाजार में सीमेंट की आपूर्ति कम करने की कोशिश कर रही थी। जिससे मांग बढऩे से कीमतें बढ़ाई जा सकें।
आयोग ने प्रतिस्पर्धी कानूनों को नजरअंदाज कर रही कंपनियों को 90 दिनों के भीतर जुर्माना भरने के आदेश दिये हैं। जुर्माने की राशि वर्ष 2009-10 और 2010-11 में कंपनियों द्वारा कमाये गए मुनाफे के 50 फीसदी के बराबर है। सीसीआई द्वारा 1,175 करोड़ रुपये के जुर्माने के बाद अल्ट्राटेक सीमेंट ने कहा कि आदेश के बारे में पूरी जानकारी मिलने के बाद कंपनी उचित कार्रवाई करेगी। अंबुजा सीमेंट पर 1,163 करोड़ रुपये और एसीसी सीमेंट 1,147.59 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
|