्र 28 अक्तूबर
कंपनी सूत्रों ने बताया कि महाराष्ट्र के तटीय इलाके में स्थित संयंत्र में बिजली उत्पादन के लिए एक अग्रणी कंपनी गैस की आपूर्ति करती है। हालांकि, पिछले कुछ सप्ताह के दौरान गैस की आपूर्ति काफी घटा दी गई जिससे उत्पादन में यह गिरावट आई।
इसलिए, क्षमता का केवल 50 प्रतिशत इस्तेमाल किया जा रहा है। केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रम एनटीपीसी और गेल द्वारा प्रवर्तित संयंत्र फिलहाल 550 मेगावाट बिजली का उत्पादन कर रहा है।
बिजली उत्पादन में यह गिरावट ऐसे समय में आई है जब महाराष्ट्र बिजली की किल्लत से जूझ रहा है। राज्य सरकार ने इससे पहले घोषणा की थी कि दिसंबर, 2012 के बाद कोई लोडशेडिंग नहीं होगी।