नव नियुक्त बिजली मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज कहा कि उनकी प्राथमिकता देश में बिजली की उचित आपूर्ति सुनिश्चित करना होगी।
सिंधिया को राज्य मंत्री पद के साथ बिजली मंत्रालय का स्वतंत्र प्रभार दिया गया है। सिंधिया ने प्रेट्र से कहा कि वह बिजली की उचित आपूर्ति सुनिश्चित करने को प्राथमिकता देंगे । उन्होंने कहा कि देश की प्रगति के लिए सरकार और निजी कंपनियों को मिल कर काम करना होगा।
उन्होंने ऐसे समय में बिजली मंत्रालय का प्रभार संभाला है जबकि यह क्षेर्त्र इंधन की भारी किल्लत से जूझ रहा है। इससके लिए पर्यावरण संबंधी बाधाएं भी देश में बिजली उत्पादन के आड़े आ रही हैं।
सिंधिया ने कहा मैं कोयला और पर्यावरण मंत्रालयों के बीच संयोजन सुनिश्चित करने की कोशिश करूंगा।
उन्होंने कहा संप्रग सरकार के लक्ष्य मुताबिक मैं यह सुनिश्चत करने की कोशिश करूंगा कि देश के दूर-दराज इलाकों में बिजली पहुंचे। मैं इस क्षेत्र की वृद्धि सुनिश्चित करने की कोशिश करूंगा।
भाषा