Advertisement
ICICI Pru MF ने लॉन्च किया नया फंड, ₹1,000 से स्मॉलकैप कंपनियों में निवेश का मौका‘सेबी ने खातों को गलत समझा’, राजेश एक्सपोर्ट्स के फाउंडर ने फंड की हेराफेरी के आरोपों को खारिज कियाक्रिकेट से रियल एस्टेट तक: पूर्व क्रिकेटर अजीत अगरकर ने मुंबई में बेचा फ्लैट, जाने कितनी मिली कीमत!Gold ETF से एक साल में पहली बार निकासी, बढ़ी निवेशकों की चिंता; अब आगे क्या करना चाहिए?टेक्निकल एक्सपर्ट की पसंद बने Polycab और Coal India, निवेशक क्यों रखें नजर?बजाज फिनसर्व के बोर्ड से हटेंगे राजीव बजाज, ऑटो कारोबार पर बढ़ाएंगे फोकसचांदी में अभी और गिरावट का खतरा, लेकिन लंबी अवधि में मिल सकता है 150% तक रिटर्नSpaceX ला रही है इतिहास का सबसे बड़ा IPO, भारतीय निवेशक कैसे कर पाएंगे निवेश?अमेरिका-ईरान तनाव से भारत को झटका, Fitch ने FY27 ग्रोथ अनुमान 6.4% कियाTCS को AI में दिख रहे हैं 5 बड़े मौके, निवेशकों के लिए अहम संकेत
अन्य समाचार दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट में हैडिन की जगह वेड टीम में
'

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट में हैडिन की जगह वेड टीम में

PTI

- October,30 2012 10:34 AM IST

मैथ्यू वेड को अगले हफ्ते ब्रिसबेन में होने वाले दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शुरूआती मैच में आस्ट्रेलियाई टीम का विकेटकीपर चुना गया। इससे ब्रैड हैडिन का टेस्ट कैरियर खत्म होता लग रहा है।

पैंतीस वर्षीय हैडिन ने बीती रात सिडनी सिक्सर्स को चैम्पियंस लीग ट्वेंटी20 में खिताब दिलाया लेकिन आस्ट्रेलिया के पांच सदस्यीय चयन पैनल ने 24 वर्षीय युवा विकेटकीपर वेड को टीम में शामिल करने का फैसला किया।

आस्ट्रेलिया की 12 सदस्यीय टीम के बल्लेबाजी लाइन अप में शीर्ष छह बल्लेबाजों की उम्मीद है। एड कोवान इसमें डेविड वार्नर के साथ पारी का आगाज करेंगे। उनके बाद शेन वाटसन, 165 टेस्ट के अनुभवी रिकी पोंटिंग, कप्तान माइकल क्लार्क और अनुभवी माइक हस्सी शामिल हैंं।

स्पिनर नाथन ल्योन को तेज गेंदबाज बेन हिल्फेन्हास, पीटर सिडल, जेम्स पैटिनसन और मिशेल स्टार्क के साथ रखा गया है।

दक्षिण अफ्रीका की टीम नंबर एक टेस्ट टीम का स्थान मजबूत करने के इरादे से कल आस्ट्रेलिया पहुंच गयी, जिसने अगस्त में इंग्लैंड में श्रृंखला जीतकर यह दर्जा हासिल किया था।

तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला नौ नवंबर से गाबा में शुरू होगी।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement