| कच्चा तेल वायदा कीमतों में गिरावट | | भाषा / नई दिल्ली June 20, 2012 | | | | |
एशियाई कारोबार में कमजोरी के रुख के बीच सटोरियों द्वारा अपने सौदों का आकार कम करने से कच्चा तेल की कीमत आज 0.11 फीसदी की गिरावट के साथ 4,746 रुपये प्रति बैरल रह गई।
एमसीएक्स में कच्चा तेल के जुलाई डिलिवरी वाले अनुबंध की कीमत पांच रुपये की गिरावट के साथ 4,746 रुपये प्रति बैरल रह गई जिसमें 9,928 लॉट के लिए कारोबार हुआ। इसी प्रकार कच्चा तेल के अगस्त डिलिवरी वाले अनुबंध की कीमत चार रुपये की गिरावट के साथ 4,789 रुपये प्रति बैरल रह गई जिसमें 596 लॉट के लिए कारोबार हुआ।
बाजार सूत्रों ने कहा कि कच्चा तेल की वायदा कीमतों में गिरावट का मूल कारण एशियाई कारोबार में कमजोरी के रुख का होना था। इस बीच न्यूयार्क मर्केन्टाइल एक्सचेंज में कच्चा तेल के जुलाई में डिलिवरी वाले अनुबंध की कीमत 12 सेन्ट की गिरावट के साथ 83.91 डॉलर प्रति बैरल रह गई।
|