| एचसीएल का 3जी टैबलेट अगस्त में | | भाषा / नई दिल्ली June 20, 2012 | | | | |
सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी एचसीएल इन्फोसिस्टम्स अपना तीसरी पीढ़ी (3जी) का टैबलेट पीसी इस साल अगस्त में पेश करेगी। इसकी कीमत 18,000 रुपये के आसपास होगी। एचसीएल इन्फोसिस्टम्स के कार्यकारी उपाध्यक्ष और प्रमुख (मोबिलिटी) गौतम आडवाणी ने बताया कि इस उत्पाद का कोड नाम वाई 2 होगा।
इसे अगस्त में पेश किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कुल टैबलेट बाजार में कंपनी की हिस्सेदारी 15 फीसदी है। वहीं 10,000 रुपये से कम की श्रेणी में कंपनी का हिस्सा करीब 50 फीसदी है।
|