Search BS HindiWeb         Follow us on 
Sunday, May 26 ,2013  Update: 12:57 AM
होम | बाजार | कंपनियां | अर्थव्यवस्था | मुद्रा | विश्लेषण | निवेश | जिंस | क्षेत्रीय | व्यापार गोष्ठी | जिरह
 
होम जिंस खबर
Bookmark and Share

बिजली संकट से स्टील उद्योग हलकान
बीएस संवाददाता / लखनऊ June 19, 2012

उत्तर प्रदेश के उद्योगों को इस समय बिजली के संकट से जूझना पड़ रहा है। राज्य की स्टील फैक्टरियों पर इसका असर सबसे ज्यादा है। तमाम स्टील फैक्टरियां तो बंद हो गई हैं, वहीं ज्यादातर को उत्पादन में कमी करनी पड़ी है। उधर राज्य सरकार ने इन्हें बिजली देने के मसले पर हाथ खड़े कर दिए हैं। फैक्टरियां पहले से मिले ऑर्डर भी पूरा करने में मुश्किल का सामना कर रही हैं।
इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) के मुताबिक प्रदेश की 500 से ज्यादा स्टील फैक्टरियों को बिजली संकट से जूझना पड़ रहा है और 50 से ज्यादा स्टील भट्ठियों की चिमनियां खामोश हो गयी हैं। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन ने ज्यादा बिजली की खपत वाले इन कारखानों और भट्ठियों को बिजली देने के सवाल पर हाथ खड़े कर दिए हैं। हालांकि कॉरपोरेशन ने स्टील कारखानों और भट्ठियों को बिजली की आपूर्ति पटरी पर आने तक के लिए  बंद रखने का आदेश दिया है, पर उद्यमियों का कहना है कि इसके चलते उनके मजदूर पलायन कर जाएंगे।
कॉरपोरेशन के इस फैसले के विरोध में इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) के प्रतिनिधि मंडल ने प्रबंध निदेशक अवनीश अवस्थी से मुलाकात कर इस फैसले पर पुर्नविचार करने को कहा है। आईआईए के मुताबिक प्रदेश में कानपुर, लखनऊ और आगरा में सबसे ज्यादा स्टील फर्नेस और रोलिंग मिलें हैं जहा अन्य जिलों की अपेक्षा बिजली की आपूर्ति बेहतर है। उनके मुताबिक कॉरपोरेशन कम से कम रात में 10 बजे से सुबह 6 बजे तक इन कारखानों को बिजली उपलब्ध करा दे, जिससे पहले के ऑर्डर पूरे किए जा सकें और कामगारों को मजदूरी दी जा सके। इससे पहले उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन ने लखनऊ, कानपुर सहित कई शहरों में औद्योगिक फीडर से मिलने वाली बिजली में कटौती कर दी थी।  आईआईए लखनऊ चैप्टर के अध्यक्ष प्रशांत भाटिया के मुताबिक स्टील कारखानों और भट्ठियों का लोड 10 से 12 मेगावाट ही होता है और इन्हें बंद करने से बिजली की आपूर्ति में कोई खास सुधार नही आ सकता है। उनका कहना है कि सरकार के इस आदेश के बाद कामगारों के सामने जरूर रोजी का संकट खड़ा हो जाएगा।

Keyword: up, industry, problem,
Advertisements
  Plan a financially worry-free future for the family. Click here
  How can a bank be here for good? Know More
  Maximum Options of choicest properties. Buy Sell Rent.
  Take your family on fun filled vacation. know more.
  Invest in Gold Mutual Funds and ETFs online for FREE
  Plans for every business size and need. Explore your options
Bookmark and Share       Facebook Facebook   Add to Favorites Twitter  
Display Name  Email-Id  
Post your comment
Advertisements 
Plan a financially worry-free future for the family. Click here
How can a bank be here for good? Know More
Maximum Options of choicest properties. Buy Sell Rent.
Invest in Gold Mutual Funds and ETFs online for FREE
Take your family on fun filled vacation. know more.
Plans for every business size and need. Explore your options
  आपका मत
 क्या बीसीसीआई पर कसना चाहिए सरकार का शिकंजा?
हां नहीं  
पढ़िये
ईमेल
About us Partner with us Jobs@BS Advertise with us Terms & Conditions Contact us RSS General News   Site Map  
Business Standard Ltd. Copyright & Disclaimer feedback@business-standard.com
This site is best viewed with Internet Explorer 6.0 or higher; Firefox 2.0 or higher at a minimum screen resolution of 1024x768
* Stock quotes delayed by 10 minutes or more. All information provided is on "as is" basis and for information purposes only. Kindly consult your financial advisor or stock broker to verify the accuracy and recency of all the information prior to taking any investment decision. While due diligence is done and care taken prior to uploading the stock price data, neither Business Standard Limited, www.business-standard.com nor any independent service provider is/are liable for any information errors, incompleteness, or delays, or for any actions taken in reliance on information contained herein.