भारत के आदित्य पटेल की शानदार फार्म जारी है जिन्होंने आज यहां फार्मूला वन इंडियन ग्रां प्री की सपोर्ट रेस जेके रेसिंग एशिया सीरीज के 12वें चरण में दूसरे स्थान से लगातार पोडियम स्थान हासिल किया।
पटेल कल यहां बुद्ध अंतरराष्ट्रीय सर्किट में 11वें चरण की रेस में तीसरे स्थान पर रहे थे। लेकिन आज वह इसमें सुधार कर दूसरे स्थान पर रहे।
गिड पर चौथे स्थान पर शुरूआत के बाद वह ज्यादातर समय दक्षिण अफ्रीका के ड्राइवर एस्टन हारे से आगे चल रहे थे लेकिन इस दक्षिण अफ्रीकी ने पहला स्थान हासिल किया।
मलेशिया के डेनियल हिडजीर तीसरे स्थान पर रहे।
हमवतन ड्राइवर अखिल खुशलानी सातवें स्थान पर जबकि राज भरत और विष्णु प्रसाद ने क्रमश: नौंवा और 10वां स्थान हासिल किया।
जेके रेसिंग एशिया सीरीज का 13वां और 14वां राउंड भी भारत में 30 नवंबर से दो दिसंबर तक आयोजित होगा।