| चांदी वायदा कीमत में तेजी | | भाषा / नई दिल्ली June 19, 2012 | | | | |
वैश्विक बाजारों में मजबूती के रुख के बीच सटोरियों की ताजा लिवाली से वायदा कारोबार में चांदी की वायदा कीमत आज 0.17 फीसदी की तेजी के साथ 55,015 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी के जुलाई डिलिवरी वाले अनुबंध की कीमत 92 रुपये की तेजी के साथ 55,015 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई जिसमें 1,466 लॉट के लिए कारोबार हुआ। इसी प्रकार चांदी के सितंबर डिलिवरी वाले अनुबंध की कीमत 79 रुपये की तेजी के साथ 56,340 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई जिसमें 93 लॉट के लिए कारोबार हुआ।
वैश्विक स्तर पर सिंगापुर में चांदी की कीमत 0.17 प्रतिशत की तेजी के साथ 28.79 डॉलर प्रति औंस हो गई। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि विदेशों में बहुमूल्य धातुओं की कीमत में मजबूती के रुख की खबर से मुख्यत: यहां चांदी कीमतों पर अनुकूल असर हुआ।
|