| तेल बाजार में मिलाजुला रूख | | भाषा / नई दिल्ली June 19, 2012 | | | | |
यूरोक्षेत्र संकट के स्पेन की तरफ बढऩे के बीच एशियाई तेल बाजार में आज मिलाजुला रूख देखने को मिला।
न्यूयार्क बाजार का जुलाई डिलिवरी लाइट स्वीट क्रूड 13 सेंट गिरकर 83.14 डॉलर प्रति बैरल रह गया, जबकि अगस्त डिलिवरी वाला ब्रेंट नार्थ सी क्रूड 10 सेंट चढ़कर 96.15 डॉलर प्रति बैरल हो गया। स्पेन के 10 वर्षीय बांड पर ऋण लागत सात फीसदी के उच्च स्तर पर पहुंच गई जो कि यूरो के 1999 में प्रचलन में आने के बाद सर्वाधिक है।
आशंका जताई जा रही है कि स्पेन को भी राहत पैकेज की जरूरत पड़ सकती है।
|