आंध्र प्रदेश में आज एक कांग्रेस विधायक वाईएस जगन मोहन रेड्डी के नेतृत्व वाले वाईएसआर कांग्रेस में शामिल हो गया जिससे सत्तारूढ़ पार्टी को एक तगड़ा झटका लगा है ।
पश्चिमी गोदावरी जिले में चिंतलपुडी से विधायक एम राजेश ने वाईएसआरसी की मानद अध्यक्ष वाई एस विजयम्मा से यहां उनके लोटस पोंड आवास पर मुलाकात की और बाद में कहा कि वह कांग्रेस छोड़ रहे हैं और जल्द ही विधानसभा से इस्तीफा देे देंगे ।
उन्होंने कहा, यह दिवंगत वाई एस राजशेखर रेड्डी थे जिन्होंने मुझे राजनीतिक जीवन दिया ।