| मूडीज ने घटाई स्पेन की रेटिंग | | भाषा / नई दिल्ली June 14, 2012 | | | | |
रेटिंग एजेंसी मूडीज ने स्पेन की रेटिंग तीन स्तर घटा दी है। स्पेन सरकार द्वारा बैंकों के लिए 125 अरब डॉलर का ऋण लेने के लिए किए गए समझौता के बाद मूडीज ने रेटिंग घटाई है। मूडीज ने कल कहा, 'इससे देश के ऋण भार में और बढ़ोतरी होगी। वित्तीय संकट के समय से स्पेन के कर्ज में नाटकीय ढंग से बढ़ोतरी हुई है।
एजेंसी ने स्पेन की रेटिंग ए3 से तीन स्तर कम करके बीएए3 कर दी है जो कि 'निवेश स्तर' का सबसे निचला स्तर है अथवा 'जंक' स्तर से थोड़ा ऊपर है। रेटिंग ऐसे समय घटाई गई है जब स्पेन ने अपने बैंकों को बचाने के लिए शनिवार को यूरोपीय संघ के आपातकालीन कोष से सहायता मांगा।
इसके तहत सरकार से बैंकों को 100 अरब यूरो राशि मिलेगी। इसका मतलब है कि स्पेन सरकार के ऋणभार में और बढ़ोतरी होगी। मूडीज ने कहा, 'स्पेन सरकार के पास बहुत ही सीमित वित्तीय बाजार पहुंच है।'
|