| फंड प्रबंधकों ने बाजार में घटाई सक्रियता | | जिंसी मैथ्यू / June 10, 2012 | | | | |
शेयर बाजार पिछले महीने निराशाजनक खबरों से बड़ी गिरावट की चपेट में आ गए थे, लेकिन पिछले सप्ताह (शुक्रवार से गुरुवार) बाजार में काफी हद तक वापसी देखी गई। बाजार में यह तेजी काफी हद तक वैश्विक शेयर बाजारों में मजबूती और भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा
प्रमुख पॉलिसी दर में कटौती की संभावना की वजह से आई है। स्मार्ट पोर्टफोलियो के चौथे सत्र के चार में से दो फंड प्रबंधक 30 मई से 6 जून के बीच की अवधि के दौरान शेयर बाजार में सक्रिय बने रहे।
रिकेश पारिख, मोतीलाल ओसवाल
पारिख ने समीक्षाधीन अवधि के दौरान 3 सौदे किए। उन्होंने इलाहाबाद बैंक, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज को खरीदा और गृह फाइनैंस से बाहर हुए। उनके पोर्टफोलियो में मौजूदा समय में हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, पावर फाइनैंस कॉरपोरेशन, इलाहाबाद बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और जयप्रकाश एसोसिएट्स प्रमुख रूप से शामिल हैं। पारिख का नेटवर्थ 0.37 फीसदी की गिरावट के साथ 9.96 लाख रुपये पर है।
आशिष मित्तल, सेंट्रम वेल्थ
समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान मित्तल शेयर बाजार से दूरी बनाए रहे। उनके प्रमुख शेयरों में मौजूदा समय में बामर लॉरी ऐंड कंपनी, करूर वैश्य बैंक, टाइड वाटर ऑयल कंपनी (आई), बॉम्बे बर्मा ट्रेडिंग कॉरपोरेशन एवं यूनिकेम लैबोरेटरीज शामिल हैं। मित्तल का नेटवर्थ 0.11 फीसदी की बढ़त के साथ 10.01 लाख रुपये पर है।
एलेक्स मैथ्यूज, जियोजित बीएनपी पारिबा
मैथ्यूज ने पिछले सप्ताह के दौरान 6 सौदे किए। वे हक्र्यूलिस हॉइस्ट्स से बाहर निकले। इस बीच उन्होंने एमएमटीसी, एसकेएस माइक्रोफाइनैंस, टेक महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक और बीएफ यूटीलिटीज को खरीदा। उनके पोर्टफोलियो में मौजूदा शेयरों में एमएमटीसी, एमआरएफ, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, एप्टेक और भारतीय स्टेट बैंक प्रमुख रूप से शामिल हैं। मैथ्यूज का नेटवर्थ 4.12 फीसदी की गिरावट के साथ 9.58 लाख रुपये पर है।
अजय परमार, एमके ग्लोबल
परमार ने समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान कोई सौदा नहीं किया। उनके मौजूदा शेयरों में नेस्ले इंडिया, भारतीय स्टेट बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, टाटा मोटर्स और जिंदल साउथ वेस्ट होल्डिंग्स प्रमुख रूप से शामिल हैं। परमार के नेटवर्थ की वैल्यू 6 फीसदी घट कर 9.39 लाख रुपये रह गई है।
|