Advertisement
मई में EV बिक्री ने बनाया नया रिकॉर्ड, 45% उछाल से पहली बार 11% के पार पहुंची बाजार हिस्सेदारीTCS चेयरमैन एन चंद्रशेखरन का बड़ा बयान: 3 साल में कर्मचारियों के बराबर होंगे AI एजेंटवाहन निर्माताओं का नीति आयोग को जवाब- पुराने वाहन कहां हैं, पता नहींEditorial: हादसों के पीछे छिपे भ्रष्टाचार और लापरवाह शहरी शासन की कहानीशास्त्री भवन को अलविदा: सत्ता के गलियारों की अनगिनत गाथाएं समेटे, खुले और जनसुलभ शासन की पहचानक्या तेल संकट के दौर में भारत की महंगाई नियंत्रण नीति जरूरत से ज्यादा सख्त है?रुपये की जोरदार वापसी, कच्चे तेल में गिरावट और RBI के कदमों से मिला सहाराखुदरा निवेशकों का उत्साह पड़ा फीका, लगातार तीसरे महीने धीमी रही नए डीमैट खाते खुलने की रफ्तारAI जुनून का चरम है स्पेसएक्स का आईपीओ, जेफरीज के क्रिस्टोफर वुड ने जताई बड़ी आशंकापैसिव फंड्स पर सेबी की सख्ती! ETF और इंडेक्स फंड्स के लिए भी आ सकता है 50% ओवरलैप नियम
अन्य समाचार टीडीसैट ने एमएसओ को प्रसारण कंपनियों से स्थापन शुल्क वसूलने की अनुमति दी
'

टीडीसैट ने एमएसओ को प्रसारण कंपनियों से स्थापन शुल्क वसूलने की अनुमति दी

PTI

- October,21 2012 8:43 PM IST

केबल टीवी का डिजटलीकरण अनिवार्य किए जाने से ठीक पहले दूरसंचार ट्राइब्यूनल टीडीसैट ने ग्राहकों को बेसिक प्लान के लिए 100 फ्री..टु..एयर चैनल चुनने की छूट दी है।

टीडीसैट ने व्यापक तौर पर ट्राई के शुल्क आदेश और नियमन पर सहमति दे दी है। साथ ही इसने स्थानीय केबल आपरेटर और मल्टी सिस्टम आपरेटरों :एमएसओ: के बीच आय बंटवारा व्यवस्था को भी मंजूरी दे दी है।

पर न्यायाधिकरण ने ट्राई द्वारा एमएसओ पर लगाई गई उन पाबंदियों को दरकिनार कर दिया जिनके चलते मल्टी सिस्टम आपरेटर स्थापन शुल्क नहीं लगा सकते थे। यह शुल्क किसी टीवी चैनल को बुके में किसी विशेष स्थान पर रखने के संबंध में प्रस्तावित है। टीडीसैट के चेयरमैन न्यायमूर्ति एसबी सिन्हा की अध्यक्षता वाली पीठ ने ट्राई के इस निर्णय को कानून की दृष्टि से बुरा ठहराया। पीठ ने व्यवस्था दी की यह स्थान नियोजन शुल्क चैनल और एमएसओ की सहमति से तय होगा।

टीडीसैट ने एमएसओ फर्मों पर चैनलों की अधिकतम संख्या और संवहन शुल्क संबंधी पाबंदियां लगाने के ट्राई की व्यवस्था को भी खारिज कर दिया है और कहा है कि इसे बाजार पर छोड़ा जाना चहिए।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement