Advertisement
Sensex-Nifty में दमदार वापसी! 2 दिन की गिरावट पर लगा ब्रेकSmall Cap Funds का सबसे बड़ा सच! 20 साल की स्टडी ने तोड़ा बड़ा निवेश मिथकराज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को बड़ा झटका, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिजMulti-Factor Funds: कम जोखिम में बेहतर रिटर्न का मौका या सिर्फ नया ट्रेंड? निवेश से पहले जानें फायदे-नुकसानICICI Pru MF ने लॉन्च किया नया फंड, ₹1,000 से स्मॉलकैप कंपनियों में निवेश का मौका‘सेबी ने खातों को गलत समझा’, राजेश एक्सपोर्ट्स के फाउंडर ने फंड की हेराफेरी के आरोपों को खारिज कियाक्रिकेट से रियल एस्टेट तक: पूर्व क्रिकेटर अजीत अगरकर ने मुंबई में बेचा फ्लैट, जाने कितनी मिली कीमत!Gold ETF से एक साल में पहली बार निकासी, बढ़ी निवेशकों की चिंता; अब आगे क्या करना चाहिए?टेक्निकल एक्सपर्ट की पसंद बने Polycab और Coal India, निवेशक क्यों रखें नजर?बजाज फिनसर्व के बोर्ड से हटेंगे राजीव बजाज, ऑटो कारोबार पर बढ़ाएंगे फोकस
अन्य समाचार इरीडियम पाउडर की तस्करी करने वाला हवाई अड्डे पर गिरफ्तार
'

इरीडियम पाउडर की तस्करी करने वाला हवाई अड्डे पर गिरफ्तार

PTI

- October,21 2012 7:33 PM IST

इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे

कस्टम अधिकारियों ने आज एक बयान में बताया कि हांगकांग से आने वाले फैज अहमद अब्दुल जब्बार धाटवे को 19 अक्तूबर को कस्टम विभाग ने दो किलोग्राम इरीडियम पाउडर की तस्करी करने के आरोप में गिरफ्तार किया । इस पाउडर को उसने विशेष रूप से डिजायन किये गये अपने बनियान और पतलून के भीतर बनाये गय चेन में छुपा कर रखा था।

इरीडियम एक दुर्लभ धातु है और इसका पाउडर आमतौर पर सोने में मिलावट के दुरूपयोग के लिए किया जाता है। धातु या आभूषण में एक बार इस पाउडर को मिलाने के बाद वास्तविक और नकली सोने में आमतौर पर सहज रूप से भेद करना मुश्किल होता है।

जब्त किये गये इरीडियम पाउडर की बाजार मूल्य 40 लाख रुपया है। इसके अलावा उसकेे पास से 59,000 मूल्य के कपड़े और एक लग्जरी मोबाइल फोन बरामद किया गया।

उन्होेंने बताया कि इन सामानों को जब्त कर यात्री को कस्टम एक्ट के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया है।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement