मुख्य विपक्षी पार्टी भाजपा ने आज कहा कि वह सरकार के प्रस्ताव पर सहमत हो गई है कि संसद का शीत सत्र 21 नवम्बर से 21 दिसम्बर तक चले ।
लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज ने ट्विटर पर लिखा, हम पहले प्रस्ताव से सहमत हैं कि शीत सत्र 21 नवम्बर से 21 दिसम्बर तक चले जैसा कि सामान्य रूप से होता है ।
उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा सुझाई गई तारीख पर उन्होंने पार्टी और राजग के अपने नेताओं से विचार....विमर्श किया है । स्वराज ने कहा कि उन्होंने गृह मंत्री को इससे अवगत करा दिया है ।
उन्होंने कहा, मैंने गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे को इससे अवगत करा दिया है क्योंकि संसदीय मामलों के मंत्री :पवन कुमार बंसल: अभी बाहर हैं ।
भाजपा नेता ने कहा कि शीत सत्र चलाने के लिए सरकार ने कई सुझाव दिए थे जिसमें नवम्बर और दिसम्बर के अंतिम और पहले हफ्ते के बीच संक्षिप्त सत्र भी शामिल है ।
सुषमा ने कहा, संसदीय मामलों के मंत्री ने मुझे फोन किया और संसद के शीत सत्र पर कुछ तारीखों का सुझाव दिया । प्रस्तावित तारीख 21 नवम्बर से 21 दिसम्बर के बीच या 26 नवम्बर से शुरू होकर 21 दिसम्बर तक थे ।