| डॉलर के मुकाबले रुपया मजबूत | | बीएस संवाददाता / मुंबई May 28, 2012 | | | | |
शेयर बाजारों में अच्छी शुरूआत के बीच निर्यातकों की डालर बिकवाली से रुपया आज अमेरिकी करेंसी के मुकाबले 32 पैसे की तेजी के साथ 55.05 पर खुला। यह लगातार तीसरा कारोबारी सत्र है जब रुपये में तेजी दर्ज की गई। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया शुक्रवार को 27 पैसे की तेजी के साथ 55.37 पर बंद हुआ था।
कारोबारियों के अनुसार घरेलू शेयर बाजारों में तेजी के साथ निर्यातकों की अमेरिकी करेंसी की बिकवाली से रुपये में तेजी आई। यूनान में सकारात्मक गतिविधियों की खबर से डॉलर के मुकाबले यूरो मे तेजी का रुपये की धारणा पर असर पड़ा। इधर, बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 112.03 अंक की तेजी के साथ 16,329.85 अंक पर खुला।
|