सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने आज माल्दा जिले के दौलतपुर से हथियारों और गोली बारूद का जखीरा बरामद किया ।
बीएसएफ के सूत्रों ने बताया कि छह पिस्तौल, 12 मैगजीन और 42 गोलियां बरामद की ।
उन्होंने बताया कि तस्करों ने संभवत: हथियार और गोली बारूद छोड़ दिया था ।
भाषा