, 20 अक्तूबर
तीसरी वरीयता प्राप्त साइना ने पांचवीं वरीयता प्राप्त बाउन को 21-10, 21-11 से हराने में केवल 33 मिनट का समय लिया। अब उनका मुकाबला ऐसी खिलाड़ी है जिन्होंने पिछले सभी छह मुकाबलों में उन्हें हराया है।
लंदन ओलंपिक खेलों में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रचने के बाद अपना पहला टूर्नामेंट खेल रही साइना को कल मैच में किसी तरह की चुनौती का सामना नहीं करना पड़ा। उन्होंने अपने ट्रेडमार्क स्मैश और बेसलाइन गेम से मैच में दबदबा बनाये रखा और आसान जीत दर्ज की।
साइना की यह बाउन पर लगातार चौथी जीत है। लंदन ओलंपिक में भी इन दोनों का मुकाबला हुआ था जिसमें भारतीय खिलाड़ी ने जीत दर्ज की थी। बाउन असल में नवंबर 2011 में इंडोनेशिया ओपन से साइना को नहीं हरा पायी है।
साइना को सेमीफाइनल में हालांकि वांग की कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा। वांग ने लंदन ओलंपिक के सेमीफाइनल में साइना को हराया था।