| वायदा बाजार में चांदी मजबूत | | बीएस संवाददाता / नई दिल्ली May 17, 2012 | | | | |
वैश्विक बाजार में सुधार के रुख से यहां वायदा बाजार में चांदी का भाव 1.51 फीसदी की तेजी रुपये के साथ 52,335 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी का जुलाई अनुबंध 776 रुपये यानी 1.51 फीसदी के सुधार के साथ 52,335 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। इसमें 4,961 लॉट के लिए कारोबार हुआ। इसी तरह चांदी का सितंबर सौदा 755 रुपये या 1.43 फीसदी की बढ़त के साथ 53,684 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।
इसमें 311 लॉट के लिए कारोबार हुआ। वैश्विक स्तर पर सिंगापुर में शुरुआती कारोबार में चांदी का दाम 0.48 फीसदी की तेजी के साथ 27.75 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि इस तरह की खबरों की फेडरल रिजर्व अमेरिकी अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए और प्रोत्साहन दे सकता है, से वैश्विक बाजारों में सुधार हुआ। इसका असर यहां भी दिखाई दिया।
|