भारतीय मौसम विभाग ने मंगलवार को कहा कि इस साल दक्षिण-पश्चिम मॉनसून केरल के तट पर 1 जून के आसपास पहुंच सकता है, जो वहां इसके आगमन की सामान्य तारीख है। मंगलवार को मौसम विभाग के जारी बयान में कहा गया है - केरल में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून 1 जून को पहुंच सकता है और आगमन की तारीख में 4 दिन के हेरफेर हो सकता है यानी या तो यह 4 दिन पहले आ जाएगा या फिर इसमें 4 दिन की देरी होगी।
दक्षिण पश्चिम मॉनसून न सिर्फ भारतीय कृषि के लिए बल्कि देश के आर्थिक विकास के लिए काफी महत्वपूर्ण है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा - केरल के तट पर पहुंचने से पहले यह 20 मई के आसपास अरब सागर पहुंचेगा। अंडमान सागर में मॉनसून थोड़ी देरी से पहुंचने की संभावना है, लेकिन इसमें बहुत ज्यादा अंतर शायद ही होगा।
केरल से होते हुए दक्षिण पश्चिम मॉनसून जून में भारत की मुख्य भूमि में प्रवेश करता है और आगामी महीने में यह पूरे देश को अपने आगोश में ले लेता है। भारत में चार महीने की यात्रा पूरी करने के बाद इसकी वापसी सितंबर में राजस्थान से होती है।
चार महीने का मॉनसून सीजन देश की कुल आद्र्रता का करीब 70 फीसदी मुहैया कराता है। भारतीय मौसम विभाग ने दक्षिण पश्चिम मॉनसून की पहली आधिकारिक भविष्यवाणी पिछले महीने जारी की थी। विभाग ने कहा था कि चार महीने का मॉनसून सीजन देश भर में कमोबेश सामान्य रहेगा। हालांकि मौसम विभाग के अधिकारियों ने अल नीनो के असर को पूरी तरह खारिज नहीं किया था। अल नीनो के असर से मॉनसून की अवधि के दूसरे हिस्से में बारिश में कमी आ सकती है।
आईएमडी ने कहा - इस साल बारिश लंबी अवधि के औसत की करीब 99 फीसदी होगी। लंबी अवधि के औसत के 96-104 फीसदी बारिश को सामान्य माना जाता है। लंबी अवधि का औसत देश के पिछले 50 साल की बारिश का औसत है। यह 89 सेंटीमीटर अनुमानित है।
इस साल मॉनसून के सामान्य रहने की संभावना 47 फीसदी है जबकि इसके सामान्य से नीचे रहने की संभावना 24 फीसदी है। कुछ विदेशी भविष्यवक्ताओं की तरफ से बारिश के बारे में प्रतिकूल अनुमान जाहिर किए जाने के बाद इस साल मॉनसून का महत्व बढ़ गया है। जापान की एजेंसी और कोलंबिया विश्वविद्यालय की शोध संस्था ने दिसंबर-जनवरी में कहा था कि इस साल भारत में सामान्य से ज्यादा बारिश की संभावना काफी कम है। इसके बाद ब्रिटेन के मौसम विभाग ने भी कहा था कि जुलाई-सितंबर की चार महीने की लंबी अवधि में भारत में सामान्य से ज्यादा बारिश की संभावना महज 40 फीसदी है।
Business Standard Ltd. Copyright & Disclaimer
feedback@business-standard.com
This site is best viewed with Internet Explorer 6.0 or higher; Firefox 2.0 or higher at a minimum screen resolution of 1024x768
* Stock quotes delayed by 10 minutes or more. All information provided is on
"as is" basis and for information purposes only. Kindly consult your
financial advisor or stock broker to verify the accuracy and recency of all
the information prior to taking any investment decision.
While due diligence is done and care taken prior to uploading the stock
price data, neither Business Standard Limited, www.business-standard.com nor any
independent service provider is/are liable for any information errors,
incompleteness, or delays, or for any actions taken in reliance on
information contained herein.