, 20 अक्तूबर
हवाईअड्डा अधिकारियों ने बताया कि सीमाशुल्क विभाग ने चेन्नई में इन उत्पादों की जांच की जिसे एक सीलबंद ट्रक में यहां भेजा और एयर एशिया के कुआलालंपुर जाने वाले विमान में चढ़ाया गया जहां से यह हनोई भेजी जाएगी।
उन्होंने कहा दिसंबर 2011 में यहां एक हवाई माल वहन परिसर का उद्घाटन किया गया था लेकिन यह पहला मौका है जबकि चेन्नई से ट्रक के जरिए पहली खेप मिली और इसे कुआलालंपुर भेजा जा रहा है। तिरुचि हवाईअड्डा अब बांडेड ट्रक सेवा का मुख्य द्वार बन गया है।