उत्तर प्रदेश में बलिया शहर स्थित आर्य समाज रोड पर आज मोटरसाइकिल सवार तीन बदमाशों ने दिनदहाड़े एक घर में घुसकर एक युवती को सरेआम अगवा कर लिया।
पुलिस अधीक्षक ओमकार सिंह ने यहां बताया कि आर्य समाज रोड पर स्थित सुनील कुमार वर्मा नामक व्यक्ति के घर में दो मोटरसाइकिलों पर सवार तीन युवक घुस गये और उनकी 19 वर्षीय बेटी को अपने वाहन पर जबरन बैठाकर भाग गये।
उन्होंने बताया कि परिजन इसे अपहरण का मामला बता रहे हैं लेकिन अभी यह स्पष्ट नहीं है कि यह अपहरण का प्रकरण है या फिर प्रेम प्रसंग का। पुलिस मामले की जांच कर रही है।