Advertisement
मई में EV बिक्री ने बनाया नया रिकॉर्ड, 45% उछाल से पहली बार 11% के पार पहुंची बाजार हिस्सेदारीTCS चेयरमैन एन चंद्रशेखरन का बड़ा बयान: 3 साल में कर्मचारियों के बराबर होंगे AI एजेंटवाहन निर्माताओं का नीति आयोग को जवाब- पुराने वाहन कहां हैं, पता नहींEditorial: हादसों के पीछे छिपे भ्रष्टाचार और लापरवाह शहरी शासन की कहानीशास्त्री भवन को अलविदा: सत्ता के गलियारों की अनगिनत गाथाएं समेटे, खुले और जनसुलभ शासन की पहचानक्या तेल संकट के दौर में भारत की महंगाई नियंत्रण नीति जरूरत से ज्यादा सख्त है?रुपये की जोरदार वापसी, कच्चे तेल में गिरावट और RBI के कदमों से मिला सहाराखुदरा निवेशकों का उत्साह पड़ा फीका, लगातार तीसरे महीने धीमी रही नए डीमैट खाते खुलने की रफ्तारAI जुनून का चरम है स्पेसएक्स का आईपीओ, जेफरीज के क्रिस्टोफर वुड ने जताई बड़ी आशंकापैसिव फंड्स पर सेबी की सख्ती! ETF और इंडेक्स फंड्स के लिए भी आ सकता है 50% ओवरलैप नियम
अन्य समाचार हिमाचल में कांग्रेस सत्ता में आई तो खुदरा में एफडीआई लाया जायेगा : शर्मा
'

हिमाचल में कांग्रेस सत्ता में आई तो खुदरा में एफडीआई लाया जायेगा : शर्मा

PTI

- October,21 2012 4:24 AM IST

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री आनंद शर्मा ने आज यहां कहा कि यदि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सत्ता में आई तो राज्य में खुदरा क्षेत्र में एफडीआई को अनुमति दी जायेगी। राज्य में चार नवंबर को मतदान होना है।

शर्मा ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा हिमाचल :भाजपा: के मुख्यमंत्री पे्रमकुमार धूमल ने खुदरा क्षेत्र में एफडीआई का विरोध और इसे मंजूरी देने में देरी से फल-सब्जी उत्पादकों के हितों को नुकसान पहुंचाया ... यदि कांग्रेस सत्ता में आती है तो वह खुदरा क्षेत्र में एफडीआई को मंजूरी देगी।

उन्होंने एफडीआई पर सत्ताधारी दल भाजपा की यह कहते हुए आलोचना की कि विपक्षी दल सिर्फ राजनीतिक अवसरवाद का सहारा ले रहा है।

शर्मा ने कहा कि वाम दलों द्वारा खुदरा क्षेत्र में एफडीआई का विरोध जहां इन दलों की विचारधारा का दिवालियापन दर्शाता है वहीं भाजपा राजनीतिक अवसरवाद में लिप्त है लेकिन सरकार एफडीआई से जुड़े अपने फैसले पर अमल को प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि भाजपा खुदरा क्षेत्र में एफडीआई का समर्थन कर रही थी लंकिन उसने राजनीतिक कारणों से अपना रुख बदल लिया।

सरकार ने पिछले महीने ही बहुब्रांड खुदरा क्षेत्र में एफडीआई की अनुमति दे दी। इसमें बहुराष्ट्रीय कंपनियों को भारतीय खुदरा स्टोरों में 51 प्रतिशत तक निवेश की अनुमति मिल गई। अब तक केवल 10 राज्यों ने ही इस फैसले के क्रियान्वयन की अनुमति दी है।

महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान और पूर्वोत्तर राज्यों ने ही बहुब्रांड खुदरा में एफडीआई का समर्थन किया है। शर्मा ने दावा किया कि उत्तराखंड, असम और जम्मू एवं कश्मीर जैसे पहाड़ी राज्यों ने भी अपना समर्थन दिया है।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement