Advertisement
ICICI Pru MF ने लॉन्च किया नया फंड, ₹1,000 से स्मॉलकैप कंपनियों में निवेश का मौका‘सेबी ने खातों को गलत समझा’, राजेश एक्सपोर्ट्स के फाउंडर ने फंड की हेराफेरी के आरोपों को खारिज कियाक्रिकेट से रियल एस्टेट तक: पूर्व क्रिकेटर अजीत अगरकर ने मुंबई में बेचा फ्लैट, जाने कितनी मिली कीमत!Gold ETF से एक साल में पहली बार निकासी, बढ़ी निवेशकों की चिंता; अब आगे क्या करना चाहिए?टेक्निकल एक्सपर्ट की पसंद बने Polycab और Coal India, निवेशक क्यों रखें नजर?बजाज फिनसर्व के बोर्ड से हटेंगे राजीव बजाज, ऑटो कारोबार पर बढ़ाएंगे फोकसचांदी में अभी और गिरावट का खतरा, लेकिन लंबी अवधि में मिल सकता है 150% तक रिटर्नSpaceX ला रही है इतिहास का सबसे बड़ा IPO, भारतीय निवेशक कैसे कर पाएंगे निवेश?अमेरिका-ईरान तनाव से भारत को झटका, Fitch ने FY27 ग्रोथ अनुमान 6.4% कियाTCS को AI में दिख रहे हैं 5 बड़े मौके, निवेशकों के लिए अहम संकेत
अन्य समाचार चारा घोटाले में नीतीश कुमार को थोडी राहत
'

चारा घोटाले में नीतीश कुमार को थोडी राहत

PTI

- October,20 2012 9:53 PM IST

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को थोडी राहत देते हुए आज केन्द्रीय जांच ब्यूरों की विशेष अदालत ने उन्हें और जदयू नेता शिवानंद तिवारी को भी चारा घोटाले मामले में आरोपी बनाये जाने संबन्धी याचिका पर सुनवाई के दौरान उच्च न्यायालय में उनके खिलाफ दी गयी गवाही को अपने अदालत में मंगाने की याचिका खारिज कर दी ।

सीबीआई की विशेष अदालत के न्यायाधीश पीके सिंह की ने आज चारा घोटाला मामले की सुनवाई करते हुए उच्च न्यायालय से नीतीश कुमार और शिवानंद तिवारी के खिलाफ दिये गये उमेश सिंह के बयान को अपने अदालत में मंगाने संबंधी याचिका खारिज कर दी ।

पिछली सुनवाई में प्रार्थी की ओर से उमेश सिंह के बयान को अदालत में मंगाने के लिए याचिका दी गई थी । जिस पर अदालत ने अपना आदेश सुरक्षित रख लिया था । उक्त बयान में कथित तौर पर उमेश सिंह ने चारा घोटाले में नीतीश कुमार और शिवानंद तिवारी को भी दोषी बताया था ।

नीतीश कुमार और शिवानंद तिवारी को चारा घोटाले में आरोपी बनाये जाने वाली याचिका पर सुनवाई जारी रहेगी और इस मामले में अगली सुनवाई आगामी 22 नवंबर को होगी ।

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद से जुडे चारा घोटाले के कांड संख्या आरसी 20ए:96: में शुक्रवार से सीबीआई की विशेष अदालत में अंतिम बहस शुरु हो गई है ।

सीबीआई के विशेष न्यायाधीश पी के सिंह की अदालत में सीबीआई के विशेष लोक अभियोजक बीएमपी सिंह बहस कर रहे है । इस मामले में लालू प्रसाद के अलावा बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री डा जगन्नाथ मिश्र, जगदीश शर्मा, बीएन शर्मा, आरके राणा समेत 45 आरोपी हैं।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement