निजी क्षेत्र के फेडरल बैंक का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 12.5 प्रतिशत बढ़कर 215.10 करोड़ रुपये हो गया।
बैंक ने पिछले साल जुलाई से सितंबर तिमाही में 191.16 करोड़ रुपये का लाभ अर्जित किया था। बंबई शेयर बाजार को भेजी सूचना में बैंक ने यह जानकारी दी है।
आलोच्य अवधि में बैंक की आय बढ़कर 1,665.04 करोड़ रुपये हो गई जबकि एक साल पहली इसी अवधि में यह 1,487.70 करोड़ रुपये रही थी।
बंबई शेयर बाजार में बैंक का शेयरमूल्य शुक्रवार को 482.20 रुपये पर बंद हुआ। एक दिन पहले की तुलना में यह 0.07 प्रतिशत नीचे था।
भाषा
महावीर दिलीप अर्थ50
10202115 दि
नननन