हरियाणा के जिला फरीदाबाद के सेक्टर 18 में रहने वाले एक शिक्षक को उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर कमरे में बंद कर खूब पिटायी करायी । वारदात को अंजाम देने के बाद पत्नी प्रेमी के संग ही चली गई । पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है ।
पुलिस प्रवकता के अनुसार बृजेश एक प्राइवेट स्कूल में अध्यापक है । बृजेश का अपनी पत्नी के साथ पिछले काफी समय से झगडा चला आ रहा है । गत 12 अक्तूबर को जब बृजेश स्कूल से घर पहुंचा तो उसकी पत्नी उसे बहला फुसलाकर छत पर बने एक कमरे में ले गई और उसे कमरे के अंदर धक्का देकर बंद कर दिया ।