Advertisement
ICICI Pru MF ने लॉन्च किया नया फंड, ₹1,000 से स्मॉलकैप कंपनियों में निवेश का मौका‘सेबी ने खातों को गलत समझा’, राजेश एक्सपोर्ट्स के फाउंडर ने फंड की हेराफेरी के आरोपों को खारिज कियाक्रिकेट से रियल एस्टेट तक: पूर्व क्रिकेटर अजीत अगरकर ने मुंबई में बेचा फ्लैट, जाने कितनी मिली कीमत!Gold ETF से एक साल में पहली बार निकासी, बढ़ी निवेशकों की चिंता; अब आगे क्या करना चाहिए?टेक्निकल एक्सपर्ट की पसंद बने Polycab और Coal India, निवेशक क्यों रखें नजर?बजाज फिनसर्व के बोर्ड से हटेंगे राजीव बजाज, ऑटो कारोबार पर बढ़ाएंगे फोकसचांदी में अभी और गिरावट का खतरा, लेकिन लंबी अवधि में मिल सकता है 150% तक रिटर्नSpaceX ला रही है इतिहास का सबसे बड़ा IPO, भारतीय निवेशक कैसे कर पाएंगे निवेश?अमेरिका-ईरान तनाव से भारत को झटका, Fitch ने FY27 ग्रोथ अनुमान 6.4% कियाTCS को AI में दिख रहे हैं 5 बड़े मौके, निवेशकों के लिए अहम संकेत
अन्य समाचार बांग्लादेश संदिग्ध आतंकी की पृष्ठभूमि की कर रहा है जांच
'

बांग्लादेश संदिग्ध आतंकी की पृष्ठभूमि की कर रहा है जांच

PTI

- October,20 2012 7:53 PM IST

बांग्लादेश में पुलिस ने न्यूयार्क में फेडरल रिजर्व भवन को विस्फोट से उड़ाने का प्रयास करने के आरोपी बांग्लादेशी व्यक्ति के पूर्व शिक्षकों और सहपाठियों से आज पूछताछ की। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या उसका देश में चरमपंथी समूहों से संबंध था।

ढाका मेट्रोपोलिटन पुलिस अधिकारी मोनिरूल इस्लाम ने कहा कि जासूस ढाका स्थित नार्थ साउथ यूनिवर्सिटी जाएंगे जहां काजी मोहम्मद रिजवानुल अहसान नफीस ने अमेरिका जाने से पहले अध्ययन किया था। उन्हें शिक्षकों, सहपाठियों और स्कूल अधिकारियों से पूछताछ करनी है।

बांग्लादेशी जासूस पहले ही नफीस के गांव की यात्रा कर चुके हैं। वहां उन्हें चरमपंथी समूहों के साथ उसके संबंध होने का कोई साक्ष्य नहीं मिला।

21 वर्षीय नफीस को बुधवार को एफबीआई के एक स्टिंग ऑपरेशन में गिरफ्तार किया गया था। आपराधिक शिकायत में कहा गया है कि उसने फेडरल रिजर्व के निकट फर्जी 454 किलोग्राम के कार बम को विस्फोट से उड़ाने के कई प्रयास किए।

गृह मंत्री मोहिउद्दीन खान आलमगीर ने कहा है कि बांग्लादेश नफीस के मामले की जांच में अमेरिका की सहायता करेगा।

बांग्लादेश की राजधानी ढाका में रहने वाले नफीस के परिवार ने इस बात का खंडन किया कि वह इस तरह की साजिश में शामिल हो सकता है। उन्होंने कहा कि वह सिर्फ पढ़ने के लिए अमेरिका गया था।

भाषा

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement