छोटे शहरों में भी अब प्लास्टिक मनी यानी क्रेडिट कार्ड का चलन जोर पकड़ रहा है। निजी क्षेत्र के बैंक इस कारोबार के विस्तार के लिए छोटे शहरों की ओर रुख कर रहे हैं। यहां तक सुदूर छोटे शहरों में भी निजी बैंकों की मौजूदगी देखी जा रही है। मिसाल के तौर पर पश्चिम बंगाल के सिंगुर, गुजरात के भिलोदा, कर्नाटक के गोकर्ण और पंजाब के बंगा जैसे छोटे शहरों में भी के्रेडिट कार्डधारकों की संख्या में इजाफा हो रहा है।
निजी बैंकों के छोटे शहरों की ओर रुख करने के पीछे कई कारण हैं। मूल कारण यह है कि बड़े शहरों में क्रेडिट कार्ड का बाजार एक तरह से अपने चरम पर पहुंच गया है। शुरुआती दिनों में देश के 10-15 बड़े शहरों में बैंकों ने जमकर क्रेडिट कार्ड बांटे। लेकिन अब वहां नए ग्राहकों की संख्या में लगातार कमी देखी जा रही है। यही कारण है कि नए ग्राहकों की तलाश में बैंक अब छोटे शहरों की ओर रुख कर रहे हैं।
देश में सबसे ज्यादा केडिट कार्ड जारी करने वाला निजी क्षेत्र का बैंक एचडीएफसी पहले ही टियर 2 और टियर 3 श्रेणी के शहरों में के्रडिट कार्ड के साथ प्रवेश कर चुका है। बैंक के वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी के मुताबिक बैंक इस समय हर महीने जितने क्रेडिट कार्ड जारी कर रहा है उसका तकरीबन 30 फीसदी इन छोटे शहरों में ही किया जा रहा है। एक साल पहले यह आंकड़ा केवल 18.5 फीसदी था। जाहिर है छोटे शहरों में क्रेडिट का बाजार तेजी से फैल रहा है।
एचडीएफसी बैंक में खुदरा संपत्ति और खुदरा कारोबार के प्रमुख प्रलय मंडल ने कहा, 'हमने पिछले वित्त वर्ष के दौरान क्रेडिट कार्ड कारोबार में रिकॉर्ड मुनाफा अर्जित किया। इस कारोबार में हम पहले से ही बाजार के अगुआ बने हुए हैं। इसलिए के्रडिट कार्ड के कारोबार में वृद्घि दर को बनाए रखने के लिए हमें नए बाजार तलाशने की जरूरत है। इस मामले में हमारा सिद्घांत यह है कि अगले कुछ महीनों में हमारी नई शाखाओं में सभी प्रकार के खुदरा उत्पादों की उपलब्धता हो जाएगी।'
देश भर में एचडीएफसी के 56 लाख के्रडिट कार्ड धारक हैं। यह बैंक फिलहाल देश के 800 शहरों में के्रडिट कार्ड उपलब्ध करा रहा है। हालांकि बैंक की पहुंच देश के 1,399 शहरों में है।
निजी क्षेत्र के तीसरे सबसे बड़े ऐक्सिस बैंक ने भी छोटे शहरों में अपनी पहुंच बढ़ाने की योजना पर काम शुरू कर दिया है। बैंक अब तक देश के बड़े शहरों में ही कार्ड जारी कर रहा था लेकिन अब वह जल्द ही छोटे शहरों के लिए भी क्रेडिट कार्ड जारी करने वाला है। बैंक के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक योजना लगभग तय हो चुकी है और अब इस पर काम शुरू किया जाना है।
ऐक्सिस बैंक के कंज्यूमर लेंडिंग और भुगतान मामलों के प्रमुख जयराम श्रीधरन ने कहा, 'हमारी रुचि छोटे शहरों में है। हम हमने क्रेडिट कार्ड के कारोबार के विस्तार के लिए छोटे शहरों की ओर रुख कर रहे हैं।'
ऐक्सिस बैंक की शाखाएं फिलहाल देश के 1,050 शहरों में मौजूद है। बैंकरों का कहना है कि छोटे शहरों में अभी तक क्रेडिट कार्ड की पहुंच काफी सीमित रही है।
Business Standard Ltd. Copyright & Disclaimer
feedback@business-standard.com
This site is best viewed with Internet Explorer 6.0 or higher; Firefox 2.0 or higher at a minimum screen resolution of 1024x768
* Stock quotes delayed by 10 minutes or more. All information provided is on
"as is" basis and for information purposes only. Kindly consult your
financial advisor or stock broker to verify the accuracy and recency of all
the information prior to taking any investment decision.
While due diligence is done and care taken prior to uploading the stock
price data, neither Business Standard Limited, www.business-standard.com nor any
independent service provider is/are liable for any information errors,
incompleteness, or delays, or for any actions taken in reliance on
information contained herein.