अरूणाचल प्रदेश के विभिन्न भागों से एकत्र किए गए रक्त के कुल 165 नमूनों में डेंगू की पुष्टि हुई है।
राज्य में महामारियों का अध्ययन करने वाले डॉक्टर एल जांपा ने आज एक प्रेस विग्यप्ति में कहा कि अरूणाचल राजकीय अस्पताल :एएसएच:, पासीघाट जनरल अस्पताल, आरएमआरसी और डिबू्रगढ़ के आईसीएमआर की प्रयोगशालाओं में अब तक कुल 586 रक्त नमूनों का परीक्षण किया गया है।
अगस्त माह की शुरूआत से पूर्वी सियांग जिले के विभिन्न भागों से डेंगू के मामले सामने आने पर स्वास्थ्य विभाग राज्य भर में डेंगू के संक्रमण पर करीब से नजर रखे हुए है।
डेंगू के मामले पापुम पारे, पश्चिमी सियांग और उपरी सियांग जिलों में भी पाए गए हैं।
प्रेस विग्यप्ति के अनुसार, स्वास्थ्य विभाग ने एएसएच में विशेष डेंगू परीक्षण :एलीसा: के साथ-साथ राजधानी परिसर के उन इलाकों में छिड़काव अभियान भी शुरू किए हैं, जहां से डेंगू के मामले सामने आए हैं।
भाषा