हरियाणा के जिला फरीदाबाद में भारवाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार एक महिला के मौत हो गई, जबकि उसका पति बुरी तरह जख्मी हो गया।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार डबुआ कालोनी निवासी किशन गोपाल ने पुलिस में शिकायत करायी कि गुरूवार को एनएच-2 बल्लभगढ के समीप नंगला एंक्लेव निवासी रघुनाथ यादव नामक भारवाहन चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते उसकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे मोटरसाइकिल के पीछे बैठी उसकी पत्नी मीना की मौत हो गई, जबकि वह बुरी तरह जख्मी हो गया ।
पुलिस ने आरोपी भारवाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।