भारत की जोशना चिनप्पा ने आज यहां 25,000 डालर ईनामी राशि के मकाउ ओपन स्क्वाश टूर्नामेंट के महिला एकल के सेमीफाइनल में पहुंच कर भारतीय चुनौती कायम रखी जबकि हमवतन दीपिका पल्लीकल प्रतियोगिता से बाहर हो गयी।
विश्व रैंकिंग में 51वें नंबर पर काबिज चिनप्पा ने क्वार्टरफाइनल में जापान की मिसाकी कोबायाशी पर पांच गेम में जीत दर्ज की। क्वालीफायर चिनप्पा अब अंतिम चार में शीर्ष वरीय न्यूजीलैंड की जोले किंग से भिड़ेंगी।
चेन्नई की 26 वर्षीय खिलाड़ी ने कोबायाशी को एक घंटे से अधिक समय में 11 . 9 9 . 11 13 . 11 9 . 11 11 . 6 से पराजित किया।
भारत की शीर्ष रैंकिंग की महिला खिलाड़ी पल्लीकल को हालांकि आठवीं वरीय मिस्र की ओमेन्या अबदेल कावी से उलटेफर का सामना करना पड़ा।
विश्व रैंकिंग में 14वें स्थान पर काबिज और टूर्नामेंट की दूसरी वरीय पल्लीकल विश्व की पूर्व चौथे नंबर की खिलाड़ी से 11 . 9 5 . 11 11 . 6 12 . 14 7 . 11 से हार मिली।