Advertisement
ICICI Pru MF ने लॉन्च किया नया फंड, ₹1,000 से स्मॉलकैप कंपनियों में निवेश का मौका‘सेबी ने खातों को गलत समझा’, राजेश एक्सपोर्ट्स के फाउंडर ने फंड की हेराफेरी के आरोपों को खारिज कियाक्रिकेट से रियल एस्टेट तक: पूर्व क्रिकेटर अजीत अगरकर ने मुंबई में बेचा फ्लैट, जाने कितनी मिली कीमत!Gold ETF से एक साल में पहली बार निकासी, बढ़ी निवेशकों की चिंता; अब आगे क्या करना चाहिए?टेक्निकल एक्सपर्ट की पसंद बने Polycab और Coal India, निवेशक क्यों रखें नजर?बजाज फिनसर्व के बोर्ड से हटेंगे राजीव बजाज, ऑटो कारोबार पर बढ़ाएंगे फोकसचांदी में अभी और गिरावट का खतरा, लेकिन लंबी अवधि में मिल सकता है 150% तक रिटर्नSpaceX ला रही है इतिहास का सबसे बड़ा IPO, भारतीय निवेशक कैसे कर पाएंगे निवेश?अमेरिका-ईरान तनाव से भारत को झटका, Fitch ने FY27 ग्रोथ अनुमान 6.4% कियाTCS को AI में दिख रहे हैं 5 बड़े मौके, निवेशकों के लिए अहम संकेत
अन्य समाचार किरायेदार का शव लटकता हुआ मिला
'

किरायेदार का शव लटकता हुआ मिला

PTI

- October,20 2012 12:45 PM IST

जिले के गांव लकडपुर में किराए के कमरे में रह रहे एक होटल कर्मचारी का शव छत की कुंडी से लटकता हुआ मिला है। पुलिस कमरे से मिले एक सुसाइड नोट के आधार पर इसे आत्महत्या का मामला बता रही है लकिन परिजन इसे हत्या मान रहे है ।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार डबुआ कालोनी में रहने वाला 20 वर्षीय अनिल ने गांव लकडपुर में कन्हैया के मकान में एक कमरा किराए पर ले रखा था । इसी कमरे में अनिल और उसी के साथ होटल में काम करने वाला रवि नामक युवक दोनों रह रहे थे । बृहस्पतिवार शाम रवि दिन में डयूटी करने के बाद रात्रि डयूटी के लिए भी रुक गया जबकि अनिल शाम काम निबटा कमरे में आ गया । शुक्रवार सुबह कन्हैया ने रवि को मोबाइल फोन कर बताया कि अनिल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है । यह सुनकर रवि फटाफट कमरे पर पहुंचा और इसकी सूचना अनिल के परिजनों व पुलिस को दी ।

थाना सूरजकुुंड पुलिस मौके पर पहुंची । अनिल का बडा भाई दलीप भी मौके पर पहुंच गया । अनिल का शव पायजामे के नाडे से छत में लगी कडी से लटक रहा था । पैर के पास एक टेबल पडा हुआ था । अनिल के भाई दलीप ने पुलिस को बताया कि यह आत्महत्या नही हत्या है क्योंकि नाडे जैसी डोर से कोई आत्महत्या कर ही नही सकता ।

इसे हत्या का मामला बताते हुए अनिल के परिजनों ने पोस्टमार्टम के वक्त बीके अस्पताल के मुख्य गेट पर बैठकर विरोध प्रदर्शन किया और फिर करीब 15 मिनट तक बीके चौक पर पहुंचकर जाम लगा दियाा । पुलिस ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया जब परिजनों ने जाम खोला ।

थाना सूरजकुंड प्रभारी जितेश मल्होत्रा ने बताया कि यह आत्महत्या का मामला है । अनिल के कमरे से सुसाइड नोट मिला है जिसमें उसने प्यार में धोखा मिलने के बाद मरने का निर्णय लेने की बात लिखी है ।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement