सरकार समर्थक लीबियाई मिलीशिया के सदस्यों की दिवंगत तानाशाह मुअम्मर कज्जाफी के पूर्व गढ़ बानी वालिद के लड़ाकों के साथ झड़प में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई।
चिकित्सा अधिकारियों और मिलीशिया के सदस्यों ने बताया कि बानी वालिद के कई परिवार जान बचाने के लिए वहां से चले गए हैं।
अधिकारियों ने बताया कि त्रिपोली से करीब 140 किमी दूर दक्षिण पूर्व में स्थित बानी वालिद में बुधवार को संघर्ष में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और 80 घायल हो गए।
बानी वालिद में पिछले साल थोड़े अंतरालों के बाद हिंसा हुई। इस शहर के लोग कज्जाफी के समर्थक रहे हैं। यहां के लोगों ने कज्जाफी के खिलाफ चले आंदोलन के दौरान और उसके बाद बनी सरकार के दौरान शहर पर विद्रोहियों के नियंत्रण का विरोध किया।
सरकार समर्थक लीबिया शील्ड मिलीशिया के लड़ाकों ने कई सप्ताह तक शहर पर नियंत्रण रखा। कज्जाफी के एक चर्चित विरोधी की मौत के लिए इन लड़ाकों ने स्थानीय लोगों को जिम्मेदार ठहराया।
बुधवार को मिलीशिया के लड़ाकों ने यह कहते हुए नए सिरे से हमले शुरू किये कि संदिग्ध को उनके सुपुर्द किए जाने संबंधी बातचीत नाकाम रही।