Advertisement
Power Stocks: रिकॉर्ड ऑर्डर, रिकॉर्ड कमाई… फिर भी क्यों सावधान रहने को कह रहे हैं एक्सपर्ट?Zepto का बड़ा दांव! 10,000 करोड़ के IPO की तैयारी, विस्तार और टेक्नोलॉजी पर खर्च करेगी हजारों करोड़अमेरिका-ईरान जंग का असर: फिच ने भारत की ग्रोथ का अनुमान घटायाGold-Silver Price Today: सोना-चांदी में आई बड़ी गिरावट! खरीदारी से पहले जरूर जान लें आज के ताजा भावIT से Telecom तक कमाई की बहार, किन सेक्टरों ने निवेशकों को किया मालामाल?Stock Market Update: शेयर बाजार की रफ्तार पर ब्रेक! दिन की ऊंचाई से 500 अंक फिसला सेंसेक्स, Fitch ने भी घटाया GDP अनुमानH-1B Visa: भारतीय प्रोफेशनल्स के लिए खुशखबरी! कोर्ट ने ट्रंप की 1 लाख डॉलर फीस को बताया गैरकानूनीStocks to Buy Today: आज इन 3 शेयरों पर दांव की सलाह, एक्सपर्ट बोले- ₹2,150 तक जा सकता है भावStocks To Watch Today: NLC India से RVNL तक, बड़े ऐलानों की भरमार, बाजार खुलते ही इन शेयरों पर रहेगी नजरRBI का बड़ा प्रस्ताव: अब एक ही जमा श्रेणी पर ग्राहकों को अलग-अलग ब्याज दे पाएंगे बैंक
अन्य समाचार भारत 2012 में 12.9 करोड़ टन दूध का उत्पादन संभव:यूएसडीए
'

भारत 2012 में 12.9 करोड़ टन दूध का उत्पादन संभव:यूएसडीए

PTI

- October,20 2012 12:23 PM IST

उंची कीमत और बढ़ती मांग के मद्देनजर भारत का दूध उत्पादन इस साल पांच फीसद बढ़कर 12.9 करोड़ टन होने का अनुमान है। यह बात अमेरिकी कृषि विभाग

विभाग ने कहा कि भारत में 2011 में 12.3 टन दूध का उत्पादन हुआ था।

विभाग के मुताबिक 2012 में दूध का उत्पादन पिछले साल के मुकाबले 4.87 फीसद बढ़कर 12.9 करोड़ टन हो जाने का अनुमान है।

अमेरिकी कृषि विभाग ने कहा कि 2012 में अच्छी कीमत और सरकार द्वारा दुग्ध पाउडर निर्यात पर प्रतिबंध लगाए जाने कारण गैर-वसा डेयरी दूध :एनएफडीएम: का भंडार उल्लेखनीय रूप से बढ़ा।

सरकार ने दूध की बढ़ती कीमतों पर लगाम लगाने के लिए पिछले साल फरवरी में स्किम्ड मिल्क पाउडर :एसएमपी: के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया था लेकिन जून 2012 में यह प्रतिबंध हटा लिया गया।

भारत विश्व के कुल डेयरी उत्पाद के 17 फीसद के बराबर उत्पादन करता है और लगभग पूरी मात्रा की खपत कर लेता है। अमेरिकी कृषि विभाग ने कहा देश में कम लागत-कम उत्पादन के डेयरी उत्पादन माडल के तहत दुग्ध उत्पादन होता है और इस तरह भारत में इस क्षेत्र में लागत और उत्पादन विश्व में सबसे कम है।

भाषा

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement