दिल्ली पुलिस ने पैसे की लालच में मां-बाप द्वारा देह व्यापार के धंधे में उतारी गई एक लड़की को मुक्त कराया है ।
इस लड़के के मां-बाप ने पैसे की लालच में उसे कई बार दलालों के हाथों बेचा लेकिन आखिरकार वह भागने में कामयाब रही और अब पुलिस ने उसे मुक्त करा लिया है।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि इस नाबालिग लड़की के मां-बाप उसे अच्छी शिक्षा देने के बहाने दिल्ली लेकर आए थे लेकिन पैसे की लालच में उससे देह व्यापार कराने के लिये उसे दलालों के हाथों बेच दिया ।
अंतिम बार जब लड़की के बाप ने उसे बेचा तो दलाल उसे मुरादाबाद लेकर गया जहां से वह भाग निकली ।
इस घटना के बाद उसके पिता लाल सिंह ने पुलिस ने उसके अपहरण की शिकायत दर्ज करायी । उसे लगा था कि लड़ी वापस मिल जाएगी और वह फिर उसका शरीर बेच सकेगा ।
अधिकारी ने कहा कि लड़की के नाबालिग होने के कारण पुलिस संभल कर जांच कर रही थी और जांच के दौरान ही उन्हें लाल सिंह और लड़की की मां चन्द्रावती की इस हरकत के बारे में पता चला ।
उन्होंने कहा कि लड़की ने जब पहली बार बेचे जाने पर भागने की कोशिश की तो उसके पिता ने उसे बहुत मारा और उसे झुकना पड़ा था।
भाषा