Advertisement
मई में EV बिक्री ने बनाया नया रिकॉर्ड, 45% उछाल से पहली बार 11% के पार पहुंची बाजार हिस्सेदारीTCS चेयरमैन एन चंद्रशेखरन का बड़ा बयान: 3 साल में कर्मचारियों के बराबर होंगे AI एजेंटवाहन निर्माताओं का नीति आयोग को जवाब- पुराने वाहन कहां हैं, पता नहींEditorial: हादसों के पीछे छिपे भ्रष्टाचार और लापरवाह शहरी शासन की कहानीशास्त्री भवन को अलविदा: सत्ता के गलियारों की अनगिनत गाथाएं समेटे, खुले और जनसुलभ शासन की पहचानक्या तेल संकट के दौर में भारत की महंगाई नियंत्रण नीति जरूरत से ज्यादा सख्त है?रुपये की जोरदार वापसी, कच्चे तेल में गिरावट और RBI के कदमों से मिला सहाराखुदरा निवेशकों का उत्साह पड़ा फीका, लगातार तीसरे महीने धीमी रही नए डीमैट खाते खुलने की रफ्तारAI जुनून का चरम है स्पेसएक्स का आईपीओ, जेफरीज के क्रिस्टोफर वुड ने जताई बड़ी आशंकापैसिव फंड्स पर सेबी की सख्ती! ETF और इंडेक्स फंड्स के लिए भी आ सकता है 50% ओवरलैप नियम
अन्य समाचार देश की आर्थिक व्यवस्था को सुदृढ बनाने हेतु केन्द्र सरकार संकल्पित
'

देश की आर्थिक व्यवस्था को सुदृढ बनाने हेतु केन्द्र सरकार संकल्पित

PTI

- October,17 2012 10:23 PM IST

केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री नमोनारायण मीणा ने कहा कि केन्द्र सरकार आर्थिक सुदृढीकरण की नीतियों के फलस्वरूप देश को आर्थिक रूप से मजबूत और आत्मनिर्भर बनाने के लिए कृतसंकल्पित है।

मीणा आज यहां राजकीय महाविद्यालय में छात्र संघ के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार देश में युवा पीढी को गुणवत्ता पूर्वक शिक्षा देने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है तथा इसके लिए देश के पिछडे जिलों में 374 माडल कालेज खोल रही हे ताकि ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को बेहतर शिक्षा सुलभ हो सके।

मीणा ने कहा कि छह हजार माडल स्कूल भी खोले जायेंगे ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में स्थानीय स्तर पर ही बच्चों को गुणात्मक शिक्षा की सुविधा उपलब्ध हो सके।

उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार अनुसूचित जाति ,जनजाति, विशेष अन्य पिछडा वर्ग के छात्र -छात्राओं के लिए महाविद्यालयी स्तर के छात्रावासों का निर्माण किया जा रहा हे ताकि ऐसे छात्र -छात्राएं इन छात्रावासों का उपयोग करते हुए उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकें।

उन्होंने कहा कि राजस्थान में राज्य सरकार द्वारा तकनीकी शिक्षा को बढावा देने की दृष्टि से करीब 150 तकनीकी महाविद्यालय एवं 200 राजकीय एवं निजी पांलिटेक्निक महाविद्यालय खोले गये है।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement