Advertisement
मई में EV बिक्री ने बनाया नया रिकॉर्ड, 45% उछाल से पहली बार 11% के पार पहुंची बाजार हिस्सेदारीTCS चेयरमैन एन चंद्रशेखरन का बड़ा बयान: 3 साल में कर्मचारियों के बराबर होंगे AI एजेंटवाहन निर्माताओं का नीति आयोग को जवाब- पुराने वाहन कहां हैं, पता नहींEditorial: हादसों के पीछे छिपे भ्रष्टाचार और लापरवाह शहरी शासन की कहानीशास्त्री भवन को अलविदा: सत्ता के गलियारों की अनगिनत गाथाएं समेटे, खुले और जनसुलभ शासन की पहचानक्या तेल संकट के दौर में भारत की महंगाई नियंत्रण नीति जरूरत से ज्यादा सख्त है?रुपये की जोरदार वापसी, कच्चे तेल में गिरावट और RBI के कदमों से मिला सहाराखुदरा निवेशकों का उत्साह पड़ा फीका, लगातार तीसरे महीने धीमी रही नए डीमैट खाते खुलने की रफ्तारAI जुनून का चरम है स्पेसएक्स का आईपीओ, जेफरीज के क्रिस्टोफर वुड ने जताई बड़ी आशंकापैसिव फंड्स पर सेबी की सख्ती! ETF और इंडेक्स फंड्स के लिए भी आ सकता है 50% ओवरलैप नियम
अन्य समाचार श्रीलंका ने अपने सैनिकों को प्रशिक्षण के लिये भारत की सराहना की
'

श्रीलंका ने अपने सैनिकों को प्रशिक्षण के लिये भारत की सराहना की

PTI

- October,17 2012 9:43 PM IST

श्रीलंका की सेना ने तमिलनाडु की मुख्यंमंत्री जयललिता के विरोध के वाबजूद अपने सैनिकों को प्रशिक्षण देने के लिये आज भारत की सराहना की ।

सैन्य प्रवक्ता ब्रि्रगेडियर रूवान वानिगासूर्या ने कहा ्र हमारे सैनिकों को भारत द्वारा दिया गया प्रशिक्षण विशिष्ट है । इसने उन्हें आधुनिक प्रशिक्षण तरीके से उच्च मानदंड कायम रखने में मदद की ।

उन्होंने कहा कि भारत में प्रशिक्षण लेने वाले श्रीलंका के सुरक्षा कर्मियों की संख्या में इस साल इजाफा हुआ है और वे तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता के विरोध के वाबजूद कार्यक्रम से लाभान्वित हुए हैं ।

वानिगासूर्या ने कहा ्र हम प्रशिक्षण के लिये वहां जाना जारी रखैंगे । उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच सैन्य प्रशिक्षण में सहयोग 50 साल से अधिक समय से चला आ रहा है ।

श्रीलंका ने तमिलनाडु में उसके सैन्य कर्मियों को प्रशिक्षण को लेकर आपत्ति करने के लिये लिट्टे समर्थक तत्वों को जिम्मेदार ठहराया है ।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement