Advertisement
मई में EV बिक्री ने बनाया नया रिकॉर्ड, 45% उछाल से पहली बार 11% के पार पहुंची बाजार हिस्सेदारीTCS चेयरमैन एन चंद्रशेखरन का बड़ा बयान: 3 साल में कर्मचारियों के बराबर होंगे AI एजेंटवाहन निर्माताओं का नीति आयोग को जवाब- पुराने वाहन कहां हैं, पता नहींEditorial: हादसों के पीछे छिपे भ्रष्टाचार और लापरवाह शहरी शासन की कहानीशास्त्री भवन को अलविदा: सत्ता के गलियारों की अनगिनत गाथाएं समेटे, खुले और जनसुलभ शासन की पहचानक्या तेल संकट के दौर में भारत की महंगाई नियंत्रण नीति जरूरत से ज्यादा सख्त है?रुपये की जोरदार वापसी, कच्चे तेल में गिरावट और RBI के कदमों से मिला सहाराखुदरा निवेशकों का उत्साह पड़ा फीका, लगातार तीसरे महीने धीमी रही नए डीमैट खाते खुलने की रफ्तारAI जुनून का चरम है स्पेसएक्स का आईपीओ, जेफरीज के क्रिस्टोफर वुड ने जताई बड़ी आशंकापैसिव फंड्स पर सेबी की सख्ती! ETF और इंडेक्स फंड्स के लिए भी आ सकता है 50% ओवरलैप नियम
अन्य समाचार गडकरी ने कांग्रेस-राकांपा सरकार की मदद से लिया निजी फायदा : केजरीवाल
'

गडकरी ने कांग्रेस-राकांपा सरकार की मदद से लिया निजी फायदा : केजरीवाल

PTI

- October,17 2012 8:13 PM IST

नितिन गडकरी पर निशाना साधते हुए अरविन्द केजरीवाल ने आज आरोप लगाया कि भाजपा अध्यक्ष ने महाराष्ट्र में लगभग 100 एकड़ खेती योग्य भूमि हासिल कर निजी फायदा लिया है और उनकी मदद के लिए महाराष्ट्र की कांग्रेस-राकांपा सरकार ने नियमों से छेडछाड़ की । गडकरी ने हालांकि केजरीवाल पर पलटवार करते हुए कहा कि अपनी राजनीति चमकाने के लिए वह इस तरह के बेबुनियाद आरोप मढ रहे हैं ।

गडकरी का पर्दाफाश करने के लिए आयोजित बहुचर्चित प्रेस कांफ्रेंस में केजरीवाल ने कहा कि राजनीतिक पार्टियां एक दूसरे के खिलाफ मुद्दे उठाती हैं लेकिन दरअसल वे सभी मिलकर देश को लूट रही हैं ।

केजरीवाल ने आरोप लगाया कि भाजपा और महाराष्ट्र की कांग्रेस-राकांपा सरकार में साठगांठ है । गडकरी और उनकी पार्टी ने भ्रष्टाचार के मुद्दों पर चुप्पी रखी हुई है ।

उनके साथ वकील प्रशांत भूषण और इंडिया अगेन्स्ट करप्शन के अन्य सहयोगी भी थे । केजरीवाल ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार ने गडकरी को फायदा पहुंचाने के लिए नियमों को तोड मरोड दिया ।

उन्होंने दावा किया कि नागपुर जिले के उमरेद तालुका में बांध बनाने के लिए किसानों से भूमि अधिगृहीत की गयी और अतिरिक्त भूमि जो किसानों को लौटायी जानी चाहिए थी, पूर्व सिंचाई मंत्री अजित पवार के हस्तक्षेप से गडकरी और उनकी कंपनी को दे दी गयी ।

केजरीवाल के आरोपों के जवाब में गडकरी ने कहा कि सभी आरोप बेबुनियाद हैं । उलटे गडकरी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के गिरते ग्राफ के बीच यह विपक्ष के वोट को विभाजित करने का षडयंत्र

है ।

उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने न कुछ देखा है न जाना है और मुझे बदनाम करने और अपनी राजनीति चमकाने के लिए ऐसे बेबुनियाद आरोप लगाये हैं, जो दुर्भाग्यपूर्ण हैं ।

गडकरी ने कहा कि केजरीवाल अपनी राजनीतिक पार्टी को चमकाने के लिए भाजपा पर धब्बे लगा रहे हैं ।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की बदनामी से भाजपा की जो जगह बन रही है, केजरीवाल उसे हथियाना चाहते हैं ।

जारी भाषा अमृत जलीस

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement