Advertisement
मई में EV बिक्री ने बनाया नया रिकॉर्ड, 45% उछाल से पहली बार 11% के पार पहुंची बाजार हिस्सेदारीTCS चेयरमैन एन चंद्रशेखरन का बड़ा बयान: 3 साल में कर्मचारियों के बराबर होंगे AI एजेंटवाहन निर्माताओं का नीति आयोग को जवाब- पुराने वाहन कहां हैं, पता नहींEditorial: हादसों के पीछे छिपे भ्रष्टाचार और लापरवाह शहरी शासन की कहानीशास्त्री भवन को अलविदा: सत्ता के गलियारों की अनगिनत गाथाएं समेटे, खुले और जनसुलभ शासन की पहचानक्या तेल संकट के दौर में भारत की महंगाई नियंत्रण नीति जरूरत से ज्यादा सख्त है?रुपये की जोरदार वापसी, कच्चे तेल में गिरावट और RBI के कदमों से मिला सहाराखुदरा निवेशकों का उत्साह पड़ा फीका, लगातार तीसरे महीने धीमी रही नए डीमैट खाते खुलने की रफ्तारAI जुनून का चरम है स्पेसएक्स का आईपीओ, जेफरीज के क्रिस्टोफर वुड ने जताई बड़ी आशंकापैसिव फंड्स पर सेबी की सख्ती! ETF और इंडेक्स फंड्स के लिए भी आ सकता है 50% ओवरलैप नियम
अन्य समाचार कुछ देश आतंकवादियों को अपनी सरजमीं से अन्य पर हमला करने दे रहे हैं
'

कुछ देश आतंकवादियों को अपनी सरजमीं से अन्य पर हमला करने दे रहे हैं

PTI

- October,17 2012 9:25 AM IST

रक्षा मंत्री ए के एंटनी ने परोक्ष रूप से पाकिस्तान का जिक्र करते हुए आज कहा कि कुछ देश अपनी सरजमीं से आतंकवादियोंं को अन्य पर हमला करने दे रहे हैं जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता ।

एंटनी ने जकार्ता में कहा ्र यह देखा गया है कि ऐसे देश हैं जहां अन्य देशोें पर अभियान चलाने के लिये आतंकवादी आजाद हैं । इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता क्योंकि दुनिया ऐसी सनकी नीतियों की भारी कीमत चुका रही है ।

रक्षा मंत्री तीन दिन की इंडोनेशिया यात्रा पर हैं ।

उन्होंने कहा ्र किसी भी अन्य देश अथवा उसके लोगों के खिलाफ किसी भी तरह के आतंकवाद के लिये किसी देश की जमीन को इस्तेमाल करने की इजाजत नहीं दी जा सकती ।

भारत पाकिस्तान से कहता रहा है कि वह अपनी सरजमीं से आतंकवादी संगठनों को अभियान चलाने और भारतीय सुरक्षा बलों तथा जम्मू कश्मीर एवं देश के अन्य हिस्सों के लोगों के खिलाफ हमले में समर्थन से बाज आये ।

भारत ने 26:11 के मुंबई हमलों जैसे आतंकी हमलों में पाकिस्तानी अधिकारियों की संलिप्तता के बारे में सबूत भी दिये हैं ।

एंटनी ने वैश्विक एवं क्षेत्रीय सुरक्षा पर भारत के दृष्टिकोण पर प्रकाश डालते हुए कहा ्र सरकार और सरकार से इतर लोगों के आतंवाद से हम सब बराबर प्रभावित हैं ।

रक्षा मंत्री ने कहा ्र कभी कभार आतंकवादियों और आतंकवादी संगठनों को सुरक्षित शरण देकर अथवा समर्थन के अन्य रूपों से सक्रिय रूप से अथवा अन्य तरीके से प्रोत्साहित किया जाता है ।

भाषा

नननन

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement