| कमजोर रुख से कच्चे तेल में नरमी | | बीएस संवाददाता / नई दिल्ली March 28, 2012 | | | | |
एशियाई बाजार में कमजोर रुख के बीच सटोरियों के सौदे काटने से आज वायदा बाजार में कच्चा तेल 0.09 फीसदी तक टूटकर 5,468 रुपया प्रति बैरल पर आ गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अप्रैल डिलीवरी के लिए कच्चा तेल का भाव 5 रुपय।या 0.09 फीसदी टूटकर 5,468 रुपया प्रति बैरल पर आ गया और इसमें 2,281 लाट में कारोबार हुआ।
इसी तरह, मई डिलिवरी के लिए कच्चा तेल का भाव 4 रुपया या 0.07 फीसदी टूटकर 5,517 रुपय।प्रति बैरल पर आ गया और इसमें 102 लाट में कारोबार हुआ।
|