जयपुर के शिवदासपुरा थाना इलाके में कल एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियेां में अपने मकान की छत से गिरने से मौत हो गयी ।
पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी । उन्होंने बताया कि गोविन्द नारायण धोबी :40: देर रात संतुलन बिगडने से छत से गिर गया । गोविन्द नारायण को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार दौरान उसने दम तोड़ दिया ।
पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है ।