Advertisement
ICICI Pru MF ने लॉन्च किया नया फंड, ₹1,000 से स्मॉलकैप कंपनियों में निवेश का मौका‘सेबी ने खातों को गलत समझा’, राजेश एक्सपोर्ट्स के फाउंडर ने फंड की हेराफेरी के आरोपों को खारिज कियाक्रिकेट से रियल एस्टेट तक: पूर्व क्रिकेटर अजीत अगरकर ने मुंबई में बेचा फ्लैट, जाने कितनी मिली कीमत!Gold ETF से एक साल में पहली बार निकासी, बढ़ी निवेशकों की चिंता; अब आगे क्या करना चाहिए?टेक्निकल एक्सपर्ट की पसंद बने Polycab और Coal India, निवेशक क्यों रखें नजर?बजाज फिनसर्व के बोर्ड से हटेंगे राजीव बजाज, ऑटो कारोबार पर बढ़ाएंगे फोकसचांदी में अभी और गिरावट का खतरा, लेकिन लंबी अवधि में मिल सकता है 150% तक रिटर्नSpaceX ला रही है इतिहास का सबसे बड़ा IPO, भारतीय निवेशक कैसे कर पाएंगे निवेश?अमेरिका-ईरान तनाव से भारत को झटका, Fitch ने FY27 ग्रोथ अनुमान 6.4% कियाTCS को AI में दिख रहे हैं 5 बड़े मौके, निवेशकों के लिए अहम संकेत
अन्य समाचार भाजपा ने कोयला ब्लॉक की नीलामी की हिमायत की
'

भाजपा ने कोयला ब्लॉक की नीलामी की हिमायत की

PTI

- September,21 2012 9:13 PM IST

कोयला ब्लॉक पर कैग की रिपोर्ट को लेकर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के इस्तीफे की मांग करते हुए भाजपा ने आज प्राकृतिक संसाधनों के आवंटन के लिए नीलामी प्रणाली शुरू करने की हिमायत की।

भाजपा की राज्य शाखा के प्रमुख शमशेर सिंह मनहास ने कहा, निजी कंपनियों को आवंटित तमाम कोयला ब्लॉक्स को रद्द किया जाना चाहिए और देश में नीलामी प्रणाली शुरू की जानी चाहिए।

उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री को कोयला घोटाले की नैतिक और राजनीतिक जिम्मेदारी स्वीकार करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

भाजपा नेता ने कहा कि एक विशेष जांच दल से मामले की स्वतंत्र जांच कराई जानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार को डीजल की कीमतों में वृद्धि, खुदरा में एफडीआई की इजाजत और रियायती गैस सिलेंडरों की संख्या सीमित करने जैसे फैसले वापस ले लेने चाहिएं।

भाषा

नननन

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement