जापान की प्रमुख वाहन कंपनी होंडा ने मार्च, 2014 तक भारत मंे अपनी पहली डीजल कार उतारने की घोषणा की है। कंपनी ने कहा है कि इस वाहन के इंजन का विनिर्माण स्थानीय स्तर पर किया जाएगा।
होंडा मोटर कंपनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी :सीईओ: ताकानोबू ने आज यहां कहा, भारत मंे मार्च, 2014 के अंत तक नए माडलांे मंे नए डीजल इंजन का इस्तेमाल शुरू होगा।
उन्हांेने कहा कि कंपनी डीजल इंजन का उत्पादन स्थानीय स्तर पर करेगी। यह इस बात की ओर इशारा करता है कि कंपनी का इरादा भविष्य मं भारत मंे डीजल इंजन कारखाना लगाने का है।
हालांकि, ताकानोबू ने उसकी सहायक इकाई होंडा कार्स इंडिया द्वारा विकसित किए जाने वाले इंजन की क्षमता के बारे मंे कुछ नहीं बताया। एक सूत्र ने कहा कि यह इंजन पहले नए सेडान मंे लगाया जाएगा। इस सेडान को फिलहाल बनाया जा रहा है।
होंडा कार्स इंडिया की बिक्री 2011-12 मंे 8.47 फीसद की गिरावट के साथ 54,427 इकाई रही है।
ताकानोबू ने बताया कि भारत मंे कंपनी 100 सीसी वर्ग मंे बेहद प्रतिस्पर्धी माडल उतारकर अपने मोटरसाइकिल कारोबार को आगे बढ़ाएगी। उन्हांेने कहा कि कंपनी के भारत मंे तीसरे दोपहिया संयंत्र मंे उत्पादन 2013 की पहली छमाही मंे शुरू होगा।
भाषा अजय